लाइव न्यूज़ :

मनिका बत्रा शानदार वापसी करके अगले दौर में

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:01 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारतीय स्टार मनिका बत्रा ने पहले दो गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके रविवार को यहां यूक्रेन की मारग्रेट पेसोत्सका को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

मनिका को लय हासिल करने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन वह आखिर में 57 मिनट तक चले इस मैच में 20वीं रैकिंग की यूक्रेनी खिलाड़ी को 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5, 11-7 से हराने में सफल रही।

जब भी मनिका पिछड़ रही थी तब दबाव होने के बावजूद उन्होंने लंबी रैलियां खेली तथा अपने शॉट पर शानदार नियंत्रण बनाये रखा।

मनिका को शुरू में लय हासिल करने में परेशानी हुई और उक्रेनी खिलाड़ी आसानी से पहले दो गेम अपने नाम कर दिये। मनिका के पास उनके फोरहैंड और स्मैश का कोई जवाब नहीं था।

मनिका तीसरे गेम में भी शुरू में पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने 6-6 से स्कोर बराबर किया और फिर लगातार बढ़त बनाये रखकर फोरहैंड हिट से यह गेम अपने नाम किया।

चौथे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मनिका ने इस गेम में 6-4 की बढ़त गंवायी। दोनों खिलाड़ी इसके बाद बराबरी पर आगे बढ़ती रही लेकिन मनिका ने दूसरे गेम प्वाइंट पर मैच को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

उक्रेनी खिलाड़ी ने पांचवें गेम में शुरू में बढ़त हासिल की लेकिन मनिका ने वापसी करने में देर नहीं लगायी और स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया। इस बीच उनके स्मैश देखने लायक थे। पेसोत्सका हालांकि लगातार तीन अंक बनाकर मैच में फिर से बढ़त हासिल कर दी।

मनिका छठे गेम में भी एक समय 2-5 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने इसके बाद लगातार नौ अंक बनाकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में तो मनिका ने अपने खेल पर अच्छी तरह से नियंत्रण बना दिया था। उक्रेनी खिलाड़ी के पास उनके स्मैश का कोई जवाब नहीं था। मनिका ने फोरहैंड स्मैश पर यह मैच अपने नाम किया।

मनिका इस मैच में भी अपने कोच के बिना उतरी थी। उनके निजी कोच को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली और इस भारतीय खिलाड़ी ने विरोध में राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय की सेवाएं लेने से इन्कार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!