लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाईटेड और टोटेनहैम की यूरोपा लीग में बड़ी जीत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 09:53 IST

Open in App

बर्लिन, 19 फरवरी (एपी) ब्रूनो फर्नाडिस के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इटली में स्पेनिश टीम रीयाल सोसिडाड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

पहले चरण का यह मैच गुरुवार को तूरिन में खेला गया। कोरोना वायरस से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के कारण कई मैचों के स्थानों को बदला गया है। इससे ब्रिटेन की टीमें अधिक प्रभावित हुई।

पुर्तगाल के बेनफिका को आर्सनल की मेजबानी रोम में करनी पड़ी। यह मैच 1-1 से ड्रा रहा।

टोटेनहैम ने आस्ट्रियाई टीम वोल्फसबर्ग को हंगरी के बुडापेस्ट में 4-1 से हराया।

जर्मनी की होफेनहीम टीम भी यात्रा प्रतिबंधों के कारण प्रभावित हुई। उसने नार्वे की टीम मोल्डे के खिलाफ अपना मैच स्पेन में विल्लारीयाल क्लब के स्टेडियम में खेला। यह मैच 3-3 से बराबर रहा। विल्लारीयाल ने आस्ट्रिया में सेल्जबर्ग को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

क्रिकेटIPL के इतिहास में अब तक का बड़ा लक्ष्य हुआ चेज, 264 रन डिफेंड नहीं कर सकी दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स की 6 विकेट से जीत

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4! प्रभसिमरन सिंह ने लगातार जड़े सात चौके, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!