लाइव न्यूज़ :

Madrid Spain Masters Super 300 Badminton Tournament: सिंगापुर की मिन को 24-22, 22-20 हराकर साल में पहली बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पीवी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2023 21:23 IST

Madrid Spain Masters Super 300 Badminton Tournament: सिंगापुर के खिलाड़ी को महिला एकल के सेमीफाइनल में 24-22, 22-20 से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देजीत से मिन के खिलाफ पीवी सिंधू का रिकॉर्ड 4-0 हो गया है। जुझारूपन दिखाया और सात गेम प्वाइंट बचाकर पहला गेम अपने नाम किया।सीधे गेम में हराकर साल में पहली बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

Madrid Spain Masters Super 300 Badminton Tournament: ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को यहां सिंगापुर की येओ जिया मिन को सीधे गेम में हराकर साल में पहली बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने अपने से कम रैंकिंग वाली सिंगापुर के खिलाड़ी को महिला एकल के सेमीफाइनल में 24-22, 22-20 से हराया। इस जीत से मिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 4-0 हो गया है। पहले गेम में सिंधू एक समय 15-20 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने गजब का जुझारूपन दिखाया और सात गेम प्वाइंट बचाकर पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में सिंधू शुरू में 1-4 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की और इंटरवल तक वह 11-6 से आगे थी। विश्व में 33वें नंबर की मिन ने इसके बाद वापसी की और स्कोर 17-17 से बराबर कर दिया। सिंधू के पास इसके बाद दो मैच प्वाइंट थे लेकिन मिन ने उन दोनों को ही बचा दिया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी को जब तीसरा मैच प्वाइंट मिला तो उन्होंने उस पर जीत दर्ज करने में कोई गलती नहीं की। फाइनल में वह स्थानीय खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलिना मारिन और इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया तुनजुंग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी। 

टॅग्स :बैडमिंटनपी वी सिंधुBadminton Association of Indiaसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!