लाइव न्यूज़ :

लियोनल मेसी ने जीता फीफा बेस्ट प्लेयर का खिताब, रोनाल्डो-रॉबर्ट के बाद विजेता बनने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

By अंजली चौहान | Updated: February 28, 2023 10:25 IST

दूसरी बार फीफा अवार्ड जीतने वाले मेसी तीसरे स्टार खिलाड़ी बन गए है क्योंकि इससे पहले दिग्गज खिलाड़ी मेसी क्रिस्टियानो रोनाल्डो(2016, 2017) और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की(2020, 2021) ने ये उपलब्धि अपने नाम की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देलियोनेल मेसी ने 2022 फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष का पुरस्कार जीतामेसी ने दूसरी बार पुरस्कार जीता हैअर्जेंटीना की स्कालोनी और मार्टिनेज ने भी सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीते

पेरिस: अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने फीफा बेस्ट मेन्स 2022 का अवार्ड अपने नाम कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। पेरिस में आयोजित इंटरनेशनल एसोशिएशन फुटबॉल फेडरेशन अवार्ड (फीफा) में 27 फरवरी को स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने दूसरी बार सर्वेश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का खिताब जीता है।

इससे पहले उन्होंने साल 2014 में गोल्डन अवार्ड को अपने नाम किया था। दूसरी बार फीफा अवार्ड जीतने वाले मेसी तीसरे स्टार खिलाड़ी बन गए है क्योंकि इससे पहले दिग्गज खिलाड़ी मेसी क्रिस्टियानो रोनाल्डो(2016, 2017) और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की(2020, 2021) ने ये उपलब्धि अपने नाम की थी। 

गौरतलब है कि पिछले साल कतर में आयोजित फुटबॉल वर्ल्ड कप में मेसी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। मेसी का मुकाबला किलियन एम्बाप्पे से था और उन्हें 52 और एम्बाप्पे को 44 अंक मिले थे। दिसंबर में विश्व कप जीतने के बाद मेसी का उनके देश में जबरदस्त स्वागत किया गया था। 

जानकारी के अनुसार, फीफा अवार्ड में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार एमी मार्टिन्स ने अपने नाम किया है। वहीं, बार्सिलोना स्टार एलेक्सिया पुटेलस ने फीफा सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का पुरस्कार जीता है। 

फीका अवार्ड में किसने नाम रखा खिताब 

बेस्ट फीफा पुरुष खिलाड़ी- लियोनल मेसी 

बेस्ट फीफा महिला खिलाड़ी- एलेक्सिया पटेल

पुरुष कोच- लियोनेल स्कैलोनी

महिला कोच- सरीना वीगमैन 

बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने सिर्फ घरेलू स्तर पर बल्कि हर फुटबॉल पसंद करने वाले फैन के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। इससे पहले मेसी ने प्रतिष्ठित बैलोन डी'ओर पुरस्कार को सात बार जीता है। 2010 से 2016 तक फीफा बेस्ट अवार्ड्स और बैलोन डी'ओर को एक साझेदारी के हिस्से के रूप में मान लिया गया था। मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में बैलोन डी'ओर खिताब को अपने नाम किया है। 

टॅग्स :फीफालियोनेल मेसीArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!