लाइव न्यूज़ :

काठमांडू में अभ्यास सुविधा की कमी ने भारतीय फुटबॉल टीम की चिंता बढ़ाई

By भाषा | Updated: September 4, 2021 13:47 IST

Open in App

नेपाल के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच से पहले काठमांडू में बुनियादी सुविधाओं की कमी भारतीय फुटबॉल टीम के अभ्यास सत्र में बड़ी बाधा बन गयी है।ब्लू टाइगर्स (भारतीय फुटबॉल टीम) को दो सितंबर को अपने पहले मैच के बाद से अभ्यास के मैदान नहीं मिल पाया है। तब से टीम के खिलाड़ी होटल में ही रुके हुए हैं।शुक्रवार को दिन में बारिश के बाद अभ्यास मैदान में ज्यादा पानी जमा होने के कारण उन्हें अपना शाम का अभ्यास सत्र रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा।टीम प्रबंधन ऐसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों के चोटिल होने को लेकर चिंतित है।पीटीआई-भाषा को पता चला है कि अभ्यास के लिए अच्छी पिच (मैदान) नहीं मिलने से मुख्य कोच बेहद परेशान हैं।इसके अलावा दशरथ स्टेडियम की मुख्य पिच लगभग उतनी ही खराब है। भारतीय दल ने मुख्य स्टेडियम में अभ्यास करने का अनुरोध किया था लेकिन मैच अधिकारियों ने इसे यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि एक घंटे के अभ्यास से मैच के दिन पिच खेलने लायक नहीं रह जाएगी।दिलचस्प बात यह है कि भारतीय खिलाड़ियों ने दो सितंबर को आधिकारिक अभ्यास से पहले अभ्यास मैदान से खुद ही कंकड़-पत्थर के टुकड़े हटाये थे। उस समय भी उनके अभ्यास के लिए पूरा मैदान उपलब्ध नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!