केटी इरफान बने तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट

By भाषा | Published: March 17, 2019 05:23 PM2019-03-17T17:23:23+5:302019-03-17T17:23:23+5:30

K.T. Irfan: केटी इरफान एशियाई पैदल चाल चैम्पियनशिप के 20 किलोमीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए

K.T. Irfan becomes first Indian athlete to qualify for 2020 Tokyo Olympics | केटी इरफान बने तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट

केटी इरफान बने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट

नई दिल्ली, 17 मार्च: राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी केटी इरफान जापान के नोमी में रविवार को एशियाई पैदल चाल चैम्पियनशिप के 20 किलोमीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

इरफान ने एक घंटे 20 मिनट और 57 सेकंड का समय लिया जबकि तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफिकेशन मार्क एक घंटे और 21 मिनट था। एथलेटिक्स में इरफान के अलावा अभी किसी अन्य भारतीय ने 2020 ओलंपिक का टिकट हासिल नहीं किया है। इरफान ने इसके साथ ही कतर के दोहा में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप (27 सितंबर से छह अक्टूबर) के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया।

इसके लिए क्वॉलिफाइंग मार्क एक घंटा 22 मिनट और 30 सेकंड था। इरफान के अलावा देवेन्द्र सिंह और गणपति कृष्णन ने भी क्रमश: एक घंटा 21 मिनट और 22 सेकंड तथा एक घंटा 22 मिनट और 12 सेकंड के समय के साथ विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वॉलिफाई किया।

महिलाओं के 20 किलोमीटर पैदल चाल में सौम्या देवी एक घंटा 36 मिनट और आठ सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं लेकिन वह ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सकी। 

Web Title: K.T. Irfan becomes first Indian athlete to qualify for 2020 Tokyo Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे