लाइव न्यूज़ :

क्राउजर ने स्वर्ण जीतने के बाद हाल ही में दिवंगत हुए दादा को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:03 IST

Open in App

तोक्यो पांच अगस्त (एपी) अमेरिका के रेयान क्राउजर ने गुरुवार को यहां अपना ही ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर तोक्यो खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपने दिवंगत दादा को श्रद्धांजलि दी।

फाइनल मुकाबले के लिए वह अपने बैग में एक कागज का टुकड़ा लेकर आये थे। रियो ओलंपिक (2016) के इस चैम्पियन ने अपने खिताब का बचाव करने के बाद इस कागज के टुकड़े को बाहर निकाला जिस पर लिखा था , ‘‘ दादा, हमने यह कर दिखाया, 2020 ओलंपिक चैम्पियन’’।

इन खेलों के भाग लेने के लिए तोक्यो आने से पहले क्राउजर के दादा का निधन हुआ था।

क्राउजर ने कहा, ‘‘ ओलंपिक से एक सप्ताह पहले उन्हें खोना काफी निराशाजनक था लेकिन मुझे लगा कि उनकी आत्मा यहां है।’’

क्राउजर ने अपने अंतिम प्रयास में गोले को 23.30 मीटर की दूरी तक फेंककर तोक्यो खेलों में अमेरिका को पुरुषों की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में 22.52 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!