लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की चपेट में आयी थी लेकिन अब ठीक हूं: सानिया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बताया कि वह इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आयी थी लेकिन अब इससे उबर गयी है।

छह बार की इस ग्रैंड स्लैम विजेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी।

सानिया ने लिखा, ‘‘ एक सूचना, जो पिछले एक साल से चल रहा है। मैं भी कोविड-19 की चपेट में आयी थी। ऊपर वाले की दया से अब स्वस्थ और बिल्कुल ठीक हूं । मैं अपना अनुभव साझा करना चाहती थी।।’’

इस 34 साल की खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने खतरनाक वायरस के किसी गंभीर लक्षण का अनुभव नहीं किया, लेकिन उनके लिए इस दौरान बेटे से दूर रहना मुश्किल था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली थी कि इस दौरान मुझ में कोई गंभीर लक्षण नहीं आया। लेकिन मैं पृथकवास पर थी और दो साल के बच्चे और परिवार से दूर रहना सबसे मुश्किल था।’’

सानिया ने कहा कि सभी सावधानी बरतने के बावजूद वह वायरस के चपेट में आ गयी। उन्होंने सभी से मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह वायरस कोई मजाक नहीं है। मैं जितना संभव था, सभी सावधानियों को बरत रही थी लेकिन फिर भी इसकी चपेट में आ गयी। अपने दोस्तों और परिवार की रक्षा के लिए हम सब को कुछ करना चाहिए। मास्क पहनें, अपने हाथ धोएं और अपने तथा अपने करीबी लोगों की रक्षा करें। हम इस लड़ाई में साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!