लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी से प्रभावित हॉकी नेशनल्स एक साल के ब्रेक के बाद मार्च से

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी पुनर्गठित हुई हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैम्पियनशिप एक साल के ब्रेक के बाद मार्च में फिर शुरू होगी जिसे पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण रद्द करना पड़ा था।

घरेलू प्रतियोगिता इस साल नये और पुनर्गठित प्रारूप में आयोजित की जायेगी क्योंकि हॉकी इंडिया राज्यों, केंद्र प्रशासित प्रदेशों, संस्थानिक इकाईयों और अकादमियों में खेल के विकास के अलावा खिलाड़ियों की भागीदारी को बढ़ाना चाहती है।

सत्र 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 के साथ शुरू होगा जिसका आयोजन 10 से 18 मार्च तक झारखंड के सिमडेगा में कराया जायेगा। इसके बाद 17 से 25 मार्च तक हरियााण के नरवाना जिले में 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 करायी जायेगी।

हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 का शुरूआती चरण 17 से 26 मार्च तक आयोजित होगा। महिला प्रतियोगिता भी 17 से 24 मार्च तक इसी के साथ चलेगी। दोनों टूर्नामेंट भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे।

इसके बाद सिमडेगा में तीन से 12 अप्रैल तक 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेली जायेगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले साल महामारी के कारण सभी खेल प्रतियोगितायें बंद हो गयी थी, हम घरेलू कैलेंडर बहाल करने को लेकर काफी खुश हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सत्र पूर्ण रूप से नये अवतार में शुरू होगा जिसमें पुरूष और महिलाओं के लिये सब जूनियर, जूनियर, सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का पुनर्गठन किया गया है। ’’

महामारी का खतरा अब भी बरकरार है तो राष्ट्रीय महासंघ ने सभी मेजबान राज्य संघों को प्रत्येक स्थल पर एक ‘हाईजीन’ अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

सभी प्रतिभागी टीमों, टूर्नामेंट और मेजबान राज्य के अधिाकरियों के लिये मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 28 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठRashifal 28 December 2025: आज वृषभ राशिवालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतNew Year Eve 2026: घर पर ऐसे मनाएं नए साल का जश्न, परिवार के साथ यादगार रहेगा पल

भारतजम्मू कश्मीर में भयानक आतंकी खतरा! चार दर्जन से ज्यादा आतंकी प्रदेश में कर चुके हैं घुसपैठ

क्राइम अलर्टआओ साथ बैठकर शराब पीते है?, पत्नी वीरांगना ने पति पप्पू पर पत्थर से हमला किया और कुल्हाड़ी से सिर काट डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!