लाइव न्यूज़ :

आउट नहीं थे कोहली : वॉर्न

By भाषा | Updated: December 4, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भले ही टीवी अंपायर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ पगबाधा के फैसले को नहीं पलटा लेकिन महान स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि कोहली आउट नहीं थे ।

कोहली को मैदानी अंपायर ने पगबाधा आउट करार दिया था क्योंकि बल्ला और पैड गेंद के बहुत करीब लग रहे थे ।

वॉर्न ने ट्वीट किया ,‘‘ वह बिल्कुल आउट नहीं था । हम अक्सर तकनीक और उसके सटीक इस्तेमाल की बात करते हैं । समस्या तकनीक को समझने में है । यहां गेंद बल्ले को टकराकर गई थी ।’’

बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल की गेंद को कोहली ने आगे बढकर रक्षात्मक ढंग से खेलने का प्रयास किया था। अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें पगबाधा आउट दिया जिस पर भारतीय कप्तान ने तुरंत रिव्यू लिया । टीवी अंपायर वीरेंदर शर्मा ने भी गेंदबाज के पक्ष में फैसला लिया जिस पर कोहली काफी नाराज दिखे । उन्होंने लेग अंपायर नितिन मेनन से बात भी की और अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!