लाइव न्यूज़ :

कोहली पांचवें स्थान पर खिसके, चेन्नई में दोहरा शतक जमाकर रूट तीसरे नंबर पर

By भाषा | Updated: February 10, 2021 15:25 IST

Open in App

दुबई, 10 फरवरी भारतीय कप्तान विराट कोहली को ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पांचवें स्थान पर खिसका दिया और वह दो पायदान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये।

जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन भी गेंदबाजी सूची में ऊपर बढ़े हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में 11 और 72 रन की पारी खेलने वाली कोहली के 852 अंक हैं और वह बुधवार को जारी ताजा रैंकंग में एक स्थान नीचे खिसक गये।

अनुभवी स्पिनर अश्विन और तेज गेंदबाज बुमराह एक एक पायदान के फायदे से क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर पहुंच गये।

चेन्नई में 227 रन की यादगार जीत दर्ज करने में अपनी टीम की मदद करने वाले रूट ने इंग्लैंड को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की दौड़ में बनाये रखा है जिनके 883 रेटिंग अंक हैं।

उप महाद्वीप में तीन टेस्ट में (दो श्रीलंका के खिलाफ) 684 रन बनाने वाले रूट का सितंबर 2017 के बाद से यह सर्वश्रेष्ठ स्थान है।

नवंबर 2017 के बाद से पहली बार कोहली से आगे हुए रूट अब शीर्ष रैंकिंग पर काबिज केन विलियमसन से 36 अंक पीछे हैं और वह स्टीव स्मिथ से केवल आठ अंक पीछे हैं। शीर्ष पांच स्थान के लिये प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है जिसमें मार्नस लाबुशेन भी शामिल हैं और इन सभी के 850 रेटिंग अंक से ऊपर हैं।

ऋषभ पंत पहली पारी में 91 रन बनाकर 700 रेटिंग अंक तक पहुंचने वाले देश के पहले फुल टाइम विकेटकीपर बन गये हैं जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में 13वें स्थान पर बरकरार हैं।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल सात पायदान के फायदे से 40वें स्थान जबकि आल राउंडर वाशिंगटन सुंदर दो पायदान ऊपर 81वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को भी दो पायदान का लाभ मिला है जिससे वह गेंदबाजों में 85वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

इंग्लैंड के एक अन्य बल्लेबाज डॉम सिब्ले भी ताजा रैंकिंग में 11 पायदान के फायदे से 35वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे जबकि उसके खिलाड़ियों ने गेंदबाजी रैंकिंग में भी ऊपर की ओर कदम बढ़ाये हैं जिसमें शीर्ष पर आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस मौजूद हैं।

पूर्व में शीर्ष रैंकिंग पर रह चुके जेम्स एंडरसन छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं और वह हमवतन स्टुअर्ट ब्राड से केवल चार अंक पीछे हैं।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरू होने के बाद से एंडरसन अपनी शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे हैं जबकि स्पिनर जैक लीच और डॉमिनिक बेस को अपनी करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक मिले हैं जिससे वे क्रमश: 37वें और 41वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कायले मेयर्स ने चटगांव में 40 और नाबाद 210 रन की पारी खेलने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने में अहम भूमिका अदा की। वह 448 रेटिंग अंक से 70वें स्थान पर हैं।

बांग्लादेश के लिये कप्तान मोमिनुल हक 10वें टेस्ट शतक की बदौलत आठ पायदान का लाभ लेने में सफल रहे जिससे वह 33वें स्थान पर पहुंच गये। आल राउंडर शाकिब अल हसन को चार पायदान का फायदा हुआ जिससे वह बल्लेबाजों में 30वें स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTelangana SSC Result 2026 OUT: 95.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण?, results.bsetelangana.org पर देखिए?

ज़रा हटकेकौन हैं रौनक चौधरी?, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य

भारतChhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: रिया साहू ने 12वीं में और संध्या नायक ने 594 अंकों के साथ कक्षा 10वीं में किया टॉप, देखिए स्कोर और मार्कशीट

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी, प्रतिष्ठा की लड़ाई में कौन मारेगा 4 मई को बाजी?

भारतपुलिस ने उपसभापति के पति रामधनी यादव को मार गिराया, तेजस्वी ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में, शेयर की तस्वीरें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!