लाइव न्यूज़ :

आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में कोहली की शीर्ष पांच में वापसी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:11 IST

Open in App

दुबई, 17 मार्च इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पांच में पहुंच गये।

कोहली टी20 प्रारूप में पहले शीर्ष रैंकिंग के बल्लेबाज रह चुके हैं और वह वनडे में नंबर एक खिलाड़ी हैं। उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 में क्रमश: 73 और 77 रन की पारी खेली जिससे उन्हें 47 रेटिंग अंक मिले और इससे वह पांचवें स्थान पर पहुंच गये।

लोकेश राहुल टी20 श्रृंखला में तीन मैचों में असफलताओं के बावजूद चौथे स्थान पर बने हुए हैं और शीर्ष रैंकिंग पर काबिज भारतीय बल्लेबाज हैं।

श्रेयस अय्यर 32 पायदान के फायदे से 31वें स्थान पर पहुंच गये जबकि ऋषभ पंत को 30 पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 80वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।

गेंदबाजों में आल राउंडर वाशिंगटन सुंदर दो पायदान के लाभ से 11वें जबकि तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर (14 पायदान के फायदे से 27वें स्थान) और भुवनेश्वर कुमार (सात पायदान के लाभ से 45वें स्थान पर) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

जोस बटलर की भी शीर्ष 20 में वापसी हुई है। उन्होंने तीसरे टी20 में नाबाद 83 रन की मैच में जीत दिलाने वाली पारी खेली थी जिससे वह पांच पायदान के फायदे से 19वीं रैंकिंग पर पहुंच गये और वह अक्टूबर 2018 में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान से केवल दो कदम दूर हैं।

जॉनी बेयरस्टो दो पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गये जिसमें टीम के साथी डेविड मलान शीर्ष पर काबिज हैं।

सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय भी चार पायदान के लाभ से 24वें नंबर पर पहुंच गये।

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (34वें) और मार्क वुड (39वें) तथा बायें हाथ के गेंदबाज सैम कुरेन (74वें) भी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!