लाइव न्यूज़ :

केरल और बेंगलुरु की नजरें जीत के साथ तीन अंक हासिल करने पर

By भाषा | Updated: December 12, 2020 18:51 IST

Open in App

मडगांव, 12 दिसंबर पूर्व चैम्पियप बेंगलुरू एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के शुरुआती मैचों के लचर प्रदर्शन को पीछे छोड़कर रविवार को यहां केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने अभियान को पटरी पर लाना चाहेगी।

वहीं, दूसरी तरफ मौजूदा सत्र में पहली जीत का इंतजार कर रही केरल की टीम भी इस मैच से तीन अंक हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बेंगलुरु के खिलाफ हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गये छह मैचों में चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि उसे एक में उसे जीत मिली है।

मौजूदा सत्र मे चार मैचों में सिर्फ एक जीत (और तीन ड्रा) दर्ज करने वाले बेंगलुरु के मुख्य कोच चार्ल्स कुआडर्ट ने इस मैच में नये संयोजन के साथ उतरने की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस समय वह हमारे लिए काम नहीं कर रहा है लेकिन भविष्य में वह संयोजन अच्छा कर सकता है। हमारे पास दूसरी और तीसरी योजना है। हम आक्रामक खेल की कोशिश करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम मानसिक तौर पर मजबूत है लेकिन मौकों को भुनाने में सफल नहीं रही है।’’

केरल की टीम इस मैच में विरोधी खिलाड़ियों को गोल करने से रोकना चाहेगी। उसके खिलाफ मौजूदा सत्र में छह गोल हुए है जो दूसरा सबसे अधिक है।

टीम के कोच किबू विकुना ने कहा, ‘‘ हम इस पर काम कर रहे है और उम्मीद है कि अगले मैच में सबकुछ अच्छा होगा। हम अच्छा करने की कोशिश कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!