लाइव न्यूज़ :

पड्डीकल के लगातार तीसरी शतकीय पारी से कर्नाटक क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: February 28, 2021 18:42 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 फरवरी शानदार लय में चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल की लगातार तीसरी नाबाद शतकीय पारी के दम पर गत चैम्पियन कर्नाटक ने विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय प्रतियोगिता के ग्रुप सी के मैच में रविवार को यहां रेलवे को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

पिछले दो मैचों में नाबाद 152 (ओडिशा के खिलाफ) और नाबाद 126 (केरल के खिलाफ) रन की पारियां खेलने वाले रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के इस बल्लेबाज ने रेलवे के खिलाफ 125 गेंद में 145 रन की आकर्षक पारी खेली। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने इस दौरान नौ छक्के और इतने ही चौके लगाये।

बीस साल के इस बल्लेबाज को कप्तान रविकुमार समर्थ का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 118 गेंद में 17 चौकों की मदद से नाबाद 130 रन बनाये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 285 रन की अटूट साझेदारी कर 57 गेंद शेष रहते कर्नाटक को 10 विकेट की प्रभावशाली जीत दिलायी।

इस जीत के साथ टीम ने ग्रुप सी तालिका में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम आठ के लिए क्वालीफाई किया जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को छह विकेट से शिकस्त दी।

पड्डीकल ने लगातार तीन शतकीय पारी से पहले दो मैचों में अर्धशतक भी लगाया था। पांच मैचों में उनके नाम 190.66 की औसत से 572 रन है और वह बल्लेबाजों की तालिका में शीर्ष पर है।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रथम सिंह की 129 रन की पारी के दम पर रेलवे ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया था।

ग्रुप के दूसरे मैच में केरल ने बिहार को नौ विकेट से हराया। केरल ने बिहार की पारी को 148 रन पर समेटने के बाद महज 8.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। केरल के लिए श्रीसंत ने चार विकेट लिये जबकि रोबिन उथप्पा ने 10 छक्के और चार चौकों की मदद 32 गेंद में 87 रन की नाबाद पारी खेली।

ग्रुप के तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 148 रन आउट कर 21.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!