लाइव न्यूज़ :

Junior Asia Cup Hockey: चीनी ताइपै को 18-0 से और जापान को 3-1 से हराने के बाद अब पाकिस्तान की बारी!, ओमान में चल रहे जूनियर एशिया कप में कल पाक से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2023 14:12 IST

Junior Asia Cup Hockey: भारत की असल परीक्षा पाकिस्तान के खिलाफ होगी जिसने चीनी ताइपै को 15-1 से और थाईलैंड को 9-0 से शिकस्त दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का सामना 27 मई को पाकिस्तान से और 28 मई को थाईलैंड से होगा। भारतीय कप्तान उत्तम सिंह ने कहा कि दो जीत के बाद टीम का मनोबल बढ़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला कड़ा होगा।

Junior Asia Cup Hockey: दो शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप के पूल ए के अगले मैच में उस लय को कायम रखना चाहेगी, चूंकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किसी कोताही की गुंजाइश नहीं है। भारत ने पहले मैच में चीनी ताइपै को 18-0 से हराया। इसके बाद जापान को 3-1 से मात दी।

भारत की असल परीक्षा पाकिस्तान के खिलाफ होगी जिसने चीनी ताइपै को 15-1 से और थाईलैंड को 9-0 से शिकस्त दी है। भारतीय कप्तान उत्तम सिंह ने कहा कि दो जीत के बाद उनकी टीम का मनोबल बढ़ा है लेकिन स्वीकार किया कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला कड़ा होगा।

उन्होंने कहा ,‘हमने टूर्नामेंट की शुरुआत मजबूती से की है और हम पाकिस्तान के खिलाफ भी उसी रवैये के साथ उतरेगे। पहली दो जीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। पाकिस्तान भी मजबूत टीम है और यह मुकाबला बराबरी का होगा।’ उत्तम ने कहा कि भारत का डिफेंस पाकिस्तानी हमलों का सामना करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा ,‘हमारा डिफेंस अच्छा है लेकिन पाकिस्तान के पास भी अच्छे फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं। हमने हालांकि अतीत में भी ऐसी चुनौतियों का सामना किया है और हमें यकीन है कि हम उन्हें गोल नहीं करने देंगे।’ दोनों टीमें आखिरी बार 2015 जूनियर एशिया कप फाइनल में एक दूसरे से खेली थी जिसमें भारत 6-2 से विजयी रहा था।

वर्ष 2011 के बाद से जूनिया एशिया कप में दोनों का सामना सात बार हुआ है जिसमें से पांच बार भारत विजयी रहा है और पाकिस्तान ने एक जीत दर्ज की है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के मुख्य कोच सी आर कुमार ने कहा ,‘पाकिस्तान से खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। हमने हालांकि अच्छी तैयारी की है और उस पर फोकस करने से नतीजा अच्छा रहेगा।’ भारत को रविवार को थाईलैंड से खेलना है।

टॅग्स :एशिया कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतYear Ender 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एशिया कप तक..., भारत-पाक के बीच इस साल हुए कई विवाद

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

क्रिकेटACC U-19 Asia Cup: 26 गेंद, 50 रन, 5 चौके और 3 छक्के?, एक और तोड़फोड़ प्रदर्शन, मलेशिया ने खिलाफ कमाल की पारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम