लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण टाइगर वुड्स की बराबरी करने से चूके जॉन रहम

By भाषा | Updated: June 6, 2021 10:06 IST

Open in App

डबलिन, छह जून (एपी) जॉन रहम तीसरे दौर के 18वें होल तक छह शॉट की मजबूत बढ़त बनाकर लगातार दूसरी बार मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट जीतकर टाइगर वुड्स की बराबरी करने के करीब थे लेकिन कोरोना वायरस के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण उनका सपना अधूरा ही रह गया।

जब लग रहा था कि रहम खिताब जीतकर वुड्स के रिकार्ड को बराबर कर लेंगे तब उन्हें सूचित किया गया कि कोविड—19 के लिये उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकते हैं।

रहम ने पहले और दूसरे दौर में भी दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन यह स्पेनिश गोल्फर कोविड—19 के लिये पॉजिटिव पाये एक गये व्यक्ति के करीबी संपर्क में आया था और पीजीए टूर के अनुसार वह हर दिन परीक्षण करवाने की शर्त पर ही टूर्नामेंट में खेल सकते थे। उनका प्रत्येक परीक्षण नेगेटिव आया था लेकिन दूसरे दौर के बाद किया गया परीक्षण पॉजिटिव पाया गया।

रहम तीसरे दौर के 18वें होल में खेल रहे थे तब पता चला कि उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है।

उन्होंने बयान जारी करके कहा, ''जीवन में ऐसी चीजें होती है। यह उन पलों में से एक है जहां आपको लगे झटके पर आपकी प्रतिक्रिया एक इंसान के रूप में आपको परिभाषित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!