लाइव न्यूज़ :

ISSF World Cup: मनु भाकर और सौरभ ने जीता गोल्ड मेडल, 9 पदक के साथ मेडल टैली में टॉप पर रहा भारत

By सुमित राय | Updated: September 3, 2019 12:17 IST

भारत ने इस वर्ल्ड कप में 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल के अलावा दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया और मेडल टैली में सबसे ऊपर रहते हुए अभियान को खत्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की मनु भाकर और सौरभ चौधरी की मिश्रित जोड़ी ने शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता।इसी स्पर्धा में यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

भारत की मनु भाकर और सौरभ चौधरी की मिश्रित जोड़ी ने रियो डी जनेरियो खेले गए आईएसएसएफ विश्व कप 2019 के आखिरी दिन 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा की दूसरी भारतीय जोड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु-सौरभ ने अपने ही देश की यशस्विनी और अभिषेक को 17-15 से हराया।

इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में विश्व नंबर 1 अपूर्वी चंदेला अपने पार्टनर दीपक कुमार के साथ मिलकर आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में  भारत को चौथा गोल्ड मेडल दिलाया था। भारत ने इस वर्ल्ड कप में 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल के अलावा दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया और मेडल टैली में सबसे ऊपर रहते हुए अभियान को खत्म किया।

अपूर्वी चंदेला और दीपक कुमार ने एकतरफा फाइनल में चीन की यांग कियान और यू हाओआन को 16-6 से हराया था। वहीं इसी स्पर्धा में पिछले दो विश्व कप में गोल्ड जीतने वाली भारत के अंजुम मोदगिल और दिव्यांश सिंह पवान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

भारत की ओर से यशस्विनी देसवाल, अभिषेक वर्मा और इलावेनिल वालारिवान ने सिंग्ल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इनमें से यशस्विनी और अभिषेक ओलिंपिक कोटा भी हासिल कर चुके हैं। उनके अलावा अंजुम मौद्गिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, दिव्यांश सिंह, राही सरनोबत, संजीव राजपूत और मनु भाकर को भी ओलिंपिक कोटा मिल चुका है।

आईएसएसएफ विश्व कप मेडल टैली

देशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल मेडल
भारत5229
चीन1247
क्रोएशिया1102
ब्रिटेन1102
जर्मनी1102
हंगरी1001
टॅग्स :आईएसएसएफ वर्ल्ड कपमनु भाकरसौरभ चौधरीगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!