लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीसी फाइनल की भारतीय एकादश में सिराज पर इशांत को तरजीह

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:28 IST

Open in App

साउथम्पटन, 17 जून भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए जांचे-परखे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उतरने का फैसला किया और गुरुवार को घोषित एकादश में अनुभवी इशांत शर्मा को मोहम्मद सिराज पर तरजीह दी गई है।

एजियास बाउल में होने वाले मुकाबले के लिए उम्मीद के मुताबिक टीम में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के रूप में दो स्पिनरों को चुना गया है जो दोनों बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं।

टीम में इशांत, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है जिससे सिराज के लिए कोई जगह नहीं बनी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

भारतीय एकादश इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा ओर मोहम्मद शमी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!