लाइव न्यूज़ :

पदक समारोह के लिए आईओसी के दिशानिर्देश: प्रतिभागियों को हमेशा मास्क पहनना होगा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 16:29 IST

Open in App

तोक्यो, 15 जुलाई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए कई स्वास्थ्य सुरक्षा दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि तोक्यो ओलंपिक में पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ी, प्रस्तोता और वालंटियर सामूहिक तस्वीर नहीं खिंचवाएंगे और पोडियम पर हमेशा मास्क पहनकर रहेंगे।

यह हालांकि जून में ही जारी दिशानिर्देशों में स्पष्ट कर दिया गया था कि खिलाड़ियों और पदक देने वालों को मास्क पहने रखना होगा।

नए दिशानिर्देशों के अनुसार स्वर्ण और रजत पदक विजेता तथा स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता के बीच सामाजिक दूरी के लिए पोडियम पर अतिरिक्त जगह का इंतजाम किया जाएगा।

आईओसी ने बयान में कहा, ‘‘सभी प्रस्तोताओं का टीकाकरण होगा और प्रत्येक स्पर्धा के दौरान केवल एक आईओसी सदस्य और एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा।’’

बयान के अनुसार, ‘‘तोक्यो 2020 स्वास्थ्य नियमों के सम्मान में कई बदलावों को स्वीकृति दी गई है, जिसका लक्ष्य खेलों से जुड़े सभी लोगों के लिए इस अनुभव को सुरक्षित बनाना है और ओलंपियन के जीवन के इस अहम लम्हे को भी संजोना है और उनके खेल करियर के शीर्ष पल का जश्न मनाना है।’’

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने बुधवार को कहा था कि तोक्यो ओलंपिक के दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए खिलाड़ियों को स्वयं अपने गले में पदक डालना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!