लाइव न्यूज़ :

आईओए प्रमुख ने हाकी इंडिया के राष्ट्रमंडल खेलों से हटने पर कहा, बड़े लक्ष्यों के लिये मुश्किल फैसला

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:50 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया के एशियाई खेलों पर ध्यान लगाने के लिये अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि बड़े लक्ष्यों के लिये ‘मुश्किल फैसले’ करना जरूरी होता है क्योंकि दूसरे दर्जे की टीम को भेजना भी सही नहीं होता।

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों से यह कहते हुए हटने का फैसला किया था कि बर्मिंघम खेलों (28 जुलाई से आठ अगस्त) और हांगजोऊ एशियाई खेलों (10 से 25 सितंबर) के बीच केवल 32 दिन का ही समय होगा।

हॉकी इंडिया ने कहा कि वह ब्रिटेन में अपने खिलाड़ियों को भेजकर जोखिम नहीं उठना चाहता जो कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। बत्रा ने कहा कि यह फैसला सही है क्योंकि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक से टीम सीधे 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर सकती है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष बत्रा ने कहा, ‘‘आप राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वश्रेष्ठ करेंगे, ब्रेक के लिये 15 दिन के लिये स्वदेश वापस आयेंगे। फिर आपको चीन जाना होगा और फिर आप एक महीने तक नहीं खेल पाओगे और फिर आप भारत को जीतते हुए देखना चाहते हो। ’’

उन्होंने यहां महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के महासचिव नामदेव शिरोगांवकर और गोवा ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!