लाइव न्यूज़ :

Inter Miami vs Vissel Kobe: 30 मिनट के लिए मैदान में उतरे मेसी, विस्सेल कोबे ने 4-3 से इंटर मियामी को हराया, दो गोल मिस किए लियोनेल, 29000 दर्शक ने किया हूटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2024 13:52 IST

Inter Miami vs Vissel Kobe: लियोनेल मेसी ने पेनल्टी किक नहीं लगाया, जिससे स्टेडियम में मौजूद लगभग 29 हजार दर्शक ने निराशा में हूटिंग की।

Open in App
ठळक मुद्देनियमित समय में मुकाबला गोलरहित छूटने के बाद पेनल्टी शूटआउट में विस्सेल कोबे ने 4-3 से जीत दर्ज की। हांगकांग से कम थी जहां प्रदर्शनी मैच में मेस्सी मैदान पर नहीं उतरे थे। मेसी और इंटर मियामी को नाराज प्रशंसकों और सरकार दोनों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था।

Inter Miami vs Vissel Kobe: हांगकांग में प्रशंसकों को निराश करने के बाद लियोनेल मेसी यहां विस्सेल कोबे के खिलाफ इंटर मियामी के प्रदर्शनी मैच के आखिरी 30 मिनट के लिए मैदान में उतरे लेकिन उनकी मौजूदगी टीम को जीत नहीं दिला सकी। लियोनेल मेसी के पास बुधवार को खेले गये इस मैच में गोल करने के दो मौके थे लेकिन उनका दोनों प्रयास विफल हो गया। मैच के 80वें मिनट में गोलकीपर शोता आरिया ने उनके प्रयास को विफल कर दिया जबकि उनके दूसरे प्रयास को विस्सेल कोबे की रक्षापंक्ति ने असफल कर दिया। नियमित समय में मुकाबला गोलरहित छूटने के बाद पेनल्टी शूटआउट में विस्सेल कोबे ने 4-3 से जीत दर्ज की। मेसी ने हालांकि पेनल्टी किक नहीं लगाया जिससे स्टेडियम में मौजूद लगभग 29 हजार दर्शक ने निराशा में हूटिंग की।

यह हूटिंग हालांकि हांगकांग से कम थी जहां प्रदर्शनी मैच में मेस्सी मैदान पर नहीं उतरे थे। वहां मेसी और इंटर मियामी को नाराज प्रशंसकों और सरकार दोनों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। मेसी ने मंगलवार को ही संकेत दिया था कि वह चोट से उबर कर अच्छा महसूस कर रहे हैं और फिटनेस हासिल कर इस मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे।

इंटर मियामी के कोच गेरार्डो मार्टिनो ने कहा, ‘‘ मंगलवार शाम को अभ्यास के बाद, उन्होंने (मेस्सी) कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और हम सहमत हुए कि वह 30 मिनट खेलेंगे।’’ उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि मेस्सी ने पेनल्टी क्यो नहीं लगायी। कोच ने कहा, ‘‘मैच खत्म होने के बाद अब हम बहुत संतुष्ट हैं।

क्योंकि मेस्सी बहुत सहज दिख रहे थे।’’ हांगकांग सरकार ने इस मैच के तुरंत बाद सवाल किया कि मेस्सी जापान में कैसे खेल पाए औरकुछ दिन पहले हांगकांग में क्यों नहीं खेल सके थे। हांगकांग संस्कृति, खेल और पर्यटन कार्यालय ने कहा, ‘‘सरकार को उम्मीद है कि आयोजक और टीमें हांगकांग के लोगों को उचित स्पष्टीकरण देने के साथ उनके सवालों का समाधान कर पायेंगे।’’ 

एथलेटिक बिलबाओ ने घरेलू मैदान पर एटलेटिको मैड्रिड के 28 मैचों के अजेय क्रम को खत्म किया

एथलेटिक बिलबाओ ने ‘कोपा डेल रे’ फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले चरण में 1-0 की जीत के साथ घरेलू मैदान पर एटलेटिको मैड्रिड के 28 मैचों के अपराजेय क्रम को समाप्त कर दिया। एलेक्स बेरेंगुएर ने बुधवार को यहां मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में पहले हाफ में पेनल्टी किक को गोल में बदलकर एथलेटिक बिलबाओं को करीबी मुकाबले में जीत दिलायी।

एटलेटिको मैड्रिड पिछले साल जनवरी में स्पेनिश लीग में बार्सिलोना के खिलाफ 0-1 की हार के बाद से मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में नहीं हारा था। कोच डिएगो सिमोन की टीम ने इस दौरान सिर्फ दो मुकाबले ड्रॉ खेले हैं। ये दोनों मैच स्पेनिश लीग में गेटाफे के खिलाफ थे। दोनों टीमों के बीच दूसरे चरण का सेमीफाइनल मैच 27 फरवरी को सोसिदाद के स्टेडियम में खेला जायेगा।

टॅग्स :लियोनेल मेसीफीफाArgentinaहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!