Commonwealth Games: भारत की सबसे कम उम्र की स्क्वैश खिलाड़ी अनहत ने जीत से किया आगाज, दिल्ली की 9वीं की छात्रा ने जीता पहला एशियाई खिताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 30, 2022 07:21 AM2022-07-30T07:21:04+5:302022-07-30T07:43:49+5:30

अनहत सिंह ने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक भी जीते हैं, जिसमें ब्रिटिश जूनियर स्क्वैश ओपन 2019 में स्वर्ण, उसके बाद 2020 में एक रजत पदक शामिल है।

India's youngest squash player Anhat singh started with victory in Commonwealth Games | Commonwealth Games: भारत की सबसे कम उम्र की स्क्वैश खिलाड़ी अनहत ने जीत से किया आगाज, दिल्ली की 9वीं की छात्रा ने जीता पहला एशियाई खिताब

Commonwealth Games: भारत की सबसे कम उम्र की स्क्वैश खिलाड़ी अनहत ने जीत से किया आगाज, दिल्ली की 9वीं की छात्रा ने जीता पहला एशियाई खिताब

Highlightsदिल्ली की 9वीं कक्षा की छात्रा अनहत बर्मिंघम में भारतीय दल की सबसे कम उम्र की सदस्य हैंCWG में 14 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनहत सिंह ने शुक्रवार को यहां महिला एकल प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत कीअनहत ने सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस की जाडा रॉस को एकतरफा मुकाबले में 11-5, 11-2, 11-0 से शिकस्त दी

बर्मिंघमः राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट 14 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनहत सिंह ने शुक्रवार को यहां महिला एकल प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। अनहत ने अंतिम 64 के दौर में सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस की जाडा रॉस को एकतरफा मुकाबले में 11-5, 11-2, 11-0 से शिकस्त दी।

अनहत को अंडर -15 स्तर पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में चुना गया था। वह इस साल एशियाई जूनियर स्क्वाश और जर्मन ओपन की चैम्पियन रही है। उनके अलावा भारत के अभय सिंह ने पुरूष एकल राउंड 64 मैच में ब्रिटिश वर्जिन द्वीप के जो चैपमैन को 11-5, 11-5, 11-5 से शिकस्त दी। अब राउंड 32 में उनका सामना एलेन क्लेन से होगा। 

जानिए कौन है अनहत सिंह 

अनहत सिंह दिल्ली की 9वीं कक्षा की छात्रा हैं। इसके साथ ही बर्मिंघम में भारतीय दल की सबसे कम उम्र की सदस्य हैं। उन्होंने राष्ट्रीय चयन ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद खेलों के लिए क्वालीफाई किया। यह उनका पहला एशियाई खिताब और कुल मिलाकर आठवां (अंतर्राष्ट्रीय) खिताब था।

पिछले साल दिसंबर में यूएस जूनियर स्क्वाश ओपन जीता था

भारत और एशिया में अंडर-15 वर्ग में शीर्ष क्रम की खिलाड़ी अनहत ने पिछले साल दिसंबर में यूएस जूनियर स्क्वाश ओपन जीता था। उन्होंने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक भी जीते हैं, जिसमें ब्रिटिश जूनियर स्क्वैश ओपन 2019 में स्वर्ण, उसके बाद 2020 में एक रजत पदक शामिल है। अनहत ने नैन्सी, फ्रांस में विश्व जूनियर्स स्क्वैश चैंपियनशिप 2022 के लिए भी क्वालीफाई किया है, जो 9 अगस्त से शुरू हो रही है। वह टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय होंगी।

Web Title: India's youngest squash player Anhat singh started with victory in Commonwealth Games

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे