लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम एएफसी एशियाई कप से पहले राष्ट्रीय शिविर का फायदा उठाने की कोशिश करेगी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 16:56 IST

Open in App

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने कोविड-19 महामारी के बीच जमशेदपुर में राष्ट्रीय शिविर लगाने की अनुमति देने के लिए झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है, जहां टीम की खिलाड़ी एएफसी एशियाई कप की तैयारी करेंगी।महिला फुटबॉल टीम एएफसी कप की तैयारी के लिए इस शिविर के लिए जमशेदपुर में एकत्रित हुई है जिसका आयोजन अगले साल जनवरी में भारत में ही होगा। महामारी के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में राष्ट्रीय शिविर के आयोजन पर खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की।टीम की कप्तान आशालता देवी ने कहा, ‘‘ दुनिया में महामारी की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी खेल आयोजन के लिए इस तरह के शिविर लगाना आसान नहीं है। हम इस शिविर के आयोजन के लिए झारखंड सरकार और एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) का आभार व्यक्त करते है।’’भारतीय महिला टीम ने इस साल की शुरूआत में तुर्की और उज्बेकिस्तान का दौरा किया था। इन दौरों पर टीम को उज्बेकिस्तान, बेलारूस, यूक्रेन और रूस के खिलाफ खेलने का मौका मिला।टीम नये कोच थॉमस डेनेर्बी की देख रेख में शिविर में हिस्सा लेगी। डेनेर्बी को राष्ट्रीय टीमों के साथ 30 साल काम करने का अनुभव है। यूएफा प्रो डिप्लोमाधारी इस कोच की देख रेख में स्वीडन की महिला टीम फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान पर रही और लंदन ओलंपिक में अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही थी। वह नाइजीरिया के राष्ट्रीय टीम के कोच भी रहे है।टीम की खिलाड़ी संजू यादव ने कहा, ‘‘ शिविर  में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। निजी तौर पर, मैं और भी अधिक उत्साहित हूं क्योंकि चोट से उबरने के बाद लंबे समय के बाद वापसी कर रही हूं।  एशियाई कप के लिए तैयार होने के लिए हमारे सामने जो बड़ा लक्ष्य है हम सब उससे वाकिफ हैं।’’मिडफील्डर संगीता बासफोर ने टीम को ‘एक बड़ा परिवार’ करार देते हुए कहा ‘‘ हम एक बड़े परिवार की तरह हैं। अब हम एशियाई कप की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, और मैं गारंटी दे सकती हूं कि हर कोई अत्यधिक प्रेरित है। जमशेदपुर में हमारी मेजबानी करने के लिए हम सभी झारखंड सरकार के बहुत आभारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!