लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 13-0 से हराया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 13:16 IST

Open in App

डोंगहे (दक्षिण कोरिया), पांच दिसंबर ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पांच गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां एशियाई चैंपियन्स ट्राफी के अपने पहले मैच में थाईलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

गुरजीत ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला जबकि वंदना कटारिया ने पांच मिनट बाद दूसरा गोल दाग दिया।

पहला क्वार्टर समाप्त होने तक लिलिमा मिंज ने 14वें मिनट में भारत के लिये तीसरा गोल कर दिया जबकि गुरजीत और ज्योति ने 14वें और 15वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा बनाये रखा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण कर रही राजविंदर कौर ने 16वें मिनट में मैदानी गोल किया तो गुरजीत ने 24वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा। इसके तुरंत बाद लिलिमा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला।

गुरजीत ने 25वें मिनट में एक और गोल किया जिससे भारत मध्यांतर तक 9-0 से आगे था।

भारत ने आगे भी थाइलैंड को कोई मौका नहीं दिया और लगातार हमले किये। ज्योति ने 36वें मिनट में गोल करके भारत के गोल की संख्या में दोहरे अंकों में पहुंचायी जबकि सोनिका ने 43वें मिनट में मैच का अपना पहला गोल किया।

चौथे क्वार्टर में भी कहानी नहीं बदली और भारत ने आक्रमण जारी रखा। थाईलैंड ने हालांकि इस बीच कुछ अच्छे बचाव किये। मोनिका ने 55वें मिनट में गोल किया जबकि इसके तीन मिनट बाद गुरजीत ने पेनल्टी कार्नर पर अपना पांचवां और भारत के लिये 13वां गोल किया।

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय टीम का यह पहला मैच था। कप्तान रानी को टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में गोलकीपर सविता ने टीम की अगुवाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!