लाइव न्यूज़ :

रणनीतिक और फिटनेस मोर्चों पर बेहतर होती जा रही है भारतीय टीम : नवनीत कौर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 15:23 IST

Open in App

बेंगलुरू, 27 मई प्रतिभाशाली फारवर्ड नवनीत कौर ने कहा कि भारतीय ​महिला हॉकी टीम के पास रियो ओलंपिक के दौरान अनुभव की कमी थी लेकिन तोक्यो ओलंपिक से पहले टीम रणनीतिक और फिटनेस के मोर्चों पर बेहतर बन गयी है।

यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में अभ्यास शिविर में भाग ले रही यह 25 वर्षीय खिलाड़ी दो महीने के अंदर अपने पहले ओलंपिक में खेलने के प्रति आशान्वित है।

नवनीत ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ''भारतीय महिलाएं रियो में पहली बार ओलंपिक में खेल रही थी और उन्हें ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिता में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव नहीं था। ''

भारतीय महिला टीम ने 1980 के बाद 2016 में पहली बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था लेकिन वह ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पायी थी।

नवनीत ने कहा, ''मैं वास्तव में ओलंपिक खेलों के लिये 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाने को लेकर आश्वस्त हूं। मैं ओलंपिक में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।''

उन्होंने कहा, ''हम फिटनेस के अपने स्तर में सुधार करने और रणनीतिक तौर पर बेहतर बनने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं ओलंपिक में खेलने और अपने बचपन के सपने को साकार करने पर ध्यान दे रही हूं। ''

नवनीत ने अब तक 79 मैच खेले हैं और वह अग्रिम पंक्ति में खेलने वाले खिलाड़ियों की जिम्मेदारी से अच्छी तरह वाकिफ है।

उन्होंने कहा, ''निश्चित तौर पर लय बनाने की जिम्मेदारी हम फारवर्ड पर होती है। हमें साल के शुरू में मैच अभ्यास का मौका मिला और इन दौरों से हमें काफी सबक भी मिले। ''

नवनीत ने कहा, ''गोल करना टीम की सामूहिक जिम्मेदारी होती है और हम इस विभाग में लगातार बेहतर करने पर ध्यान दे रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि टीम बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!