लाइव न्यूज़ :

रियो की तुलना में इस बार ओलंपिक के लिये बेहतर तैयार है भारतीय टीम : रघुनाथ

By भाषा | Updated: May 31, 2021 13:46 IST

Open in App

बेंगलुरू, 31 मई भारत के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर वी आर रघुनाथ का मानना है कि रियो डि जेनेरियो ओलंपिक में आठवें स्थान पर रहने वाली हॉकी टीम की तुलना में वर्तमान टीम इस खेल महाकुंभ के लिये बेहतर तैयार है।

भारत 2016 ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हार गया था। रघुनाथ इस बार ओलंपिक के लिये संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं हैं।

रघुनाथ ने कहा, ''कनाडा के खिलाफ ड्रा खेलना हमें भारी पड़ा। इससे हम भिन्न क्वालीफिकेशन ग्रुप में चले गये लेकिन मुझे लगता है कि वर्तमान टीम में शामिल खिलाड़ी ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ''

उन्होंने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ''खिलाड़ियों का यह समूह सात आठ साल से साथ में हैं और वे यूरोपीय खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। वे रियो की तुलना में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ''

कर्नाटक हॉकी संघ के उपाध्यक्ष रघुनाथ ने कहा कि करीबी मैचों में जीत दर्ज करना काफी मायने रखता है।

उन्होंने कहा, ''यह एक दो मैचों पर और सही लय हासिल करने पर निर्भर करता है। मैंने देखा है कि टीमें चीजों का आसान बनाकर खुले दिमाग से खेलती हैं। मैं भी खिलाड़ियों से यही कहूंगा कि वे इस बारे में बहुत अधिक नहीं सोचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!