लाइव न्यूज़ :

मलेशिया को हराने के बाद इंडियन हॉकी टीम कर रही एशियाई गेम्स की तैयारी, कैप्टन हरमनप्रीत ने ने टीम को लेकर कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: August 7, 2023 10:49 IST

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ने मलेशिया से जीत हासिल करने के बाद कहा कि हम एशियाई गेम्स की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय हॉकी टीम ने हराया मलेशिया को टीम कर रही अच्छा प्रदर्शन कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम की तैयारियों पर कही ये बात

चेन्नई: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में अपने राउंड-रॉबिन मुकाबले में मलेशिया को 5-0 से हराकर चल रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

इस जीत के बाद टीम का हौसला अब और बुलंद हो चुका है। जीत के बाद टीम के कप्तान हरमप्रीत सिंह ने कहा कि टीम एशियाई खेलों के लिए इस तरह तैयारी कर रही है। रविवार को चेन्नई में कप्तान ने अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए एशियाई खेलों की तैयारी के बारे में बताया। 

गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने शुक्रवार को जापान से 1-1 से ड्रा खेला था। उन्होंने घरेलू मैदान पर गुरुवार को चीन पर 7-2 की बड़ी जीत के साथ अभियान की शुरुआत की थी।

भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर 

भारत तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल सात अंक लेकर शीर्ष स्थान पर है। मलेशिया तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ कुल छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

मैच के बाद  इंटरव्यू में हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ''अगर आप देखें तो हम एशियाई खेलों के लिए इस तरह तैयारी कर रहे हैं। एशियाई खेलों से पहले हमें अच्छे मैच मिल रहे हैं। यह हमारे साथ-साथ दूसरों के लिए भी अच्छा है।"

उन्होंने कहा कि हमने इस टूर्नामेंट में जो सीखा, उस पर काम कर सकते हैं। एशियाई खेलों से पहले एशियाई देशों के खिलाफ खेलने का यह अच्छा मौका है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारा पहला मैच भी अच्छा था क्योंकि हमने कई गोल किये थे। हम क्लीन शीट बरकरार रखने की उम्मीद कर रहे हैं। दूसरा मैच टीम के लिए कठिन था।  उस दिन जापान ने वास्तव में अच्छा खेला। हमने अपने पिछले गेम से जो सीखा वह यह था कि अपनी रक्षा को मजबूत रखें और अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को भुनाएं। 

हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ''जब आप देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जर्सी पहनते हैं तो यह एक गर्व की अनुभूति होती है कि यह सबसे बड़ा सम्मान है। यह हमारे परिवार का सहारा है इसलिए, सबसे बड़ी बात यह है कि मैं देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।'' 

भारतीय हॉकी कप्तान ने कहा कि टीमें अच्छी हैं यूरोपीय देशों के खिलाफ खेलने के बाद एशियाई देशों के खिलाफ खेलने में अचानक तालमेल बिठाने में समय लगता है। हम जानते हैं कि हमें क्या करना है और गेंद के साथ या उसके बिना कहां काम करना है। हम टीम मीटिंग में इस पर चर्चा करेंगे।

टॅग्स :हरमनप्रीत सिंहभारतीय हॉकी टीमहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेट12 PoTM के साथ नंबर-1 पर हरमनप्रीत कौर, T20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम