लाइव न्यूज़ :

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रग्गनानंधा, सरीन और बी अधिबान शतरंज विश्व कप के तीसरे दौर में पहुंचे

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:33 IST

Open in App

सोच्चि (रूस), 16 जुलाई   भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्गनानंधा, बी अधिबान और निहाल सरीन शुक्रवार को यहां फिडे शतरंज विश्व कप में पुरुष स्पर्धा के तीसरे दौर में पहुंच गए।  

पंद्रह साल के प्रग्गनानंधा ने दो गेम के मिनी मुकाबले में अर्मेनिया के अनुभवी गेब्रियल सरगिसियन के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना पोलैंड के मिशल क्रासेनको से होगा।

एक अन्य भारतीय युवा 17 वर्षीय सरीन ने सानन सजुगिरोव को 1.5-0.5 शिकस्त देकर तीसरे दौर में जगह पक्की की।

अधिबान ने पराग्वे के न्यूरिस डेलगाडो रामिरेज को 2-0 से हराया। वह अगले दौर में विदित संतोष गुजराती और एलेक्जेंडर फियर के बीच शनिवार को होने वाले टाईब्रेक के विजेता से भिड़ेगे। ब्राजील के फियर ने गुजराती को तीसरे दौर के मुकाबले में 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

पी इनियान और अरविंद चिदंबरम का दूसरे दौर में हार के साथ टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया।

महिलाओं के वर्ग में डी हरिका प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण हटने के बाद अगले दौर में पहुंच गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!