लाइव न्यूज़ :

भारतीय मुक्केबाज लालरिनसांगा डब्ल्यूबीसी यूवा खिताब के लिये भिड़ेंगे

By भाषा | Updated: February 18, 2021 12:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी भारतीय पेशेवर मुक्केबाज लालरिनसांगा तलाउ विश्व मुक्केबाजी परिषद के युवा विश्व सुपर फीदरवेट खिताब के लिये छह मार्च को घाना के एरिक क्वारम से भिड़ेंगे।

यह मुकाबला आईजोल में आयोजित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी।

पेशेवर सर्किट में 21 वर्षीय लालरिनसांगा ने चार मुकाबले लड़े हैं और वह अब तक अजेय हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला 30 जनवरी को मुंबई में लड़ा था। अभी 57 किग्रा में उनकी विश्व रैंकिंग 276 है।

तेईस वर्षीय क्वारम को पांच मुकाबलों का अनुभव है जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज की। उन्होंने आखिरी मुकाबला दिसंबर 2019 में लड़ा था। लागोस में हुए इस मुकाबले में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!