लाइव न्यूज़ :

India vs SA Under-21 Team: गोल की बरसात, 3 मैच और 20 गोल, जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2023 13:13 IST

India vs SA Under-21 Team: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देभारत अब मेजबान देश की ‘ए’ टीम से दो मैच खेलने की तैयारी कर रहा है।टीम गोल करने में नाकाम रही जिसके कारण शूट आउट का सहारा लिया गया।आगामी एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप का क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है।

India vs SA Under-21 Team: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। तीन मैचों में दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह से हराया। पहले मैच में 8-1 से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की और तीसरे मैच में 4-3 से हराया। 

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की। अंडर-21 दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ अपने सभी मैच जीतने के बाद भारत अब मेजबान देश की ‘ए’ टीम से दो मैच खेलने की तैयारी कर रहा है।

नियमित समय में दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही जिसके कारण शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें भारतीय टीम ने 4-3 से बाजी मारी। दक्षिण अफ्रीका दौरा महत्वपूर्ण अंडर-21 एशिया कप के लिए टीम की तैयारियों का हिस्सा है, जो आगामी एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप का क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है।

भारतीय टीम 24 और 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ दो मैच खेलेगी जहां मेहमान टीम का लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखना होगा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के दूसरे मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की थी।

भारत ने अपना अभियान 8-1 की शानदार जीत से किया था। दक्षिण अफ्रीका का दौरा टीम की अंडर-21 एशिया कप की तैयारियों का हिस्सा है जो आगामी एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है। सामना दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम से होगा।

टॅग्स :हॉकी इंडियासाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम