लाइव न्यूज़ :

पहली एशियाई आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भारत का 24 सदस्यीय निशानेबाजी दल पहली एशियाई आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

भारतीय टीम ने दांव पर लगे आठ स्वर्ण पदक में से चार अपने नाम किए जबकि दो रजत और पांच कांस्य पदक भी जीते। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 11 पदक हासिल किए।

दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार और शुक्रवार को कुवैत निशानेबाजी महासंघ ने किया और इसमें 22 एशियाई देशों के 274 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

भारत की ओर से सौरभ चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल, दिव्यांश सिंह पंवार ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, काइनन चेनाई ने पुरुष ट्रैप और राजेश्वरी कुमारी ने महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीते।

अर्जुन बाबुता ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल और श्रेयषी सिंह ने महिला ट्रैप में रजत पदक जीते जबकि मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, सरबजोत सिंह ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल, दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल, पृथ्वीराज तोंडईमान ने पुरुष ट्रैप और मनीष कीर ने महिला ट्रैप में कांस्य पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!