लाइव न्यूज़ :

भारत ने 2023 आईओसी सत्र की मुंबई में मेजबानी की पेशकश की

By भाषा | Published: June 25, 2019 9:31 PM

भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 2023 में होने वाले सत्र की मुंबई में मेजबानी करने के लिये मंगलवार को अपना दावा पेश किया।

Open in App

लुसाने, 25 जून। भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 2023 में होने वाले सत्र की मुंबई में मेजबानी करने के लिये मंगलवार को अपना दावा पेश किया। इस सत्र में 2030 शीतकालीन ओलंपिक के मेजबान शहर का चुनाव किया जा सकता है। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और आईओसी सदस्य नीता अंबानी ने आईओसी की संचालन संस्था के 134वें सत्र से इतर आईओसी प्रमुख थामस बाक को औपचारिक बोली पत्र सौंपा।

बत्रा ने कहा, ‘‘भारत 2022-23 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा और भारतीय खेलों के लिये इससे बेहतर क्या हो सकता है कि इस अवसर पर संपूर्ण ओलंपिक समुदाय-परिवार भारत में उपस्थित रहे।’’

बत्रा का बुधवार को सत्र के दौरान नया आईओसी सदस्य चुना जाना भी तय है। भारत पहले वर्तमान सत्र की मेजबानी चाहता था लेकिन वह इटली के शहर मिलान से पिछड़ गया था। बाद में इटली ने 2026 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा पेश करने का फैसला किया जिससे मिलान में यह सत्र आयोजित नहीं हो पाया। मिलान को सोमवार को 2026 शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी सौंपी गयी। भारत ने इससे पहले 1983 में नयी दिल्ली में आईओसी सत्र की मेजबानी की थी।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलभारत 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने को लेकर पूरी तरह तैयार: अनुराग ठाकुर

अन्य खेलअंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारतीय ओलंपिक संघ से दिसंबर तक चुनाव कराने को कहा, जारी की निलंबन की चेतावनी

अन्य खेलअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत को निलंबित करने की दी धमकी, क्यों बने ऐसे हालात, जानिए पूरा मामला

अन्य खेलआईओसी के पूर्व अध्यक्ष जॉक रोगे का निधन

अन्य खेलभाविनाबेन ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल, मेसी और रोनाल्डो क्लब में शामिल, 252 मैच और 515 गोल, 6 जून को अलविदा!, जानें उपलब्धि

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट