लाइव न्यूज़ :

लातविया के खिलाफ बिली जीन किंग कप विश्व ग्रुप प्ले आफ में भारत की निगाहें सानिया और अंकिता पर

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च अनुभवी खिलाड़ी सानिया मिर्जा और देश की शीर्ष रैंकिंग वाली एकल टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना लातविया के खिलाफ अगले महीने होने वाले बिली जीन किंग कप विश्व ग्रुप प्ले आफ में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने मंगलवार को टूर्नामेंट के लिए पांच सदस्यीय टीम घोषित की।

पांच सदस्यीय टीम में सानिया और अंकिता के अलावा करमन कौर थंडी, युवा जील देसाई और रुतुजा भोंसले को भी जगह मिली है।

एआईटीए की चयन समिति ने मंगलवार को आनलाइन बैठक के बाद टीम का चयन किया।

पिछले साल टीम की सदस्य रही रिया भाटिया टीम में रिजर्व खिलाड़ी होंगी। टीम की कप्तानी विशाल उप्पल को सौंपी गई है।

यह दो दिवसीय मुकाबला 16 अप्रैल से जुरमाला के लाइलुपे के राष्ट्रीय टेनिस केंद्र के इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाएगा।

पुरुषों के डेविस कप में दो एकल मुकाबलों के बाद युगल और फिर दो उलट एकल खेले जाते हैं जबकि बिली जीन कप प्रारूप में युगल सबसे अंत में खेला जाता है।

ऐसे में सानिया का अनुभव तभी काम आएगा जब अन्य भारतीय खिलाड़ी मुकाबले को अंतिम मैच तक लेकर जाएंगी।

जील (614 रैंकिंग) को उनसे बेहतर रैंकिंग वाली रिया (359 रैंकिंग) पर तरजीह देने के बारे में पूछने पर चयन समिति के सूत्र ने कहा कि खिलाड़ियों चयन करने से पहले हाल के नतीजों पर विचार किया गया।

समिति के सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘रिया भाटिया की भारत में रैंकिंग अंकिता के बाद दूसरी है, समिति ने जील को चुना क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में हैं और उसने बेहतर नतीजे दिए हैं। साथ ही हम भविष्य को देख रहे हैं। जील ठोस टेनिस खेलती हैं और उनमें विरोधियों को दबाव में डालने की क्षमता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए ऐसे प्रारूप में जहां आपको चार एकल मुकाबले खेले हैं वहां आप चाहते हैं कि टीम में आपकी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हों। करमन भी विरोधी को परेशान करने में सक्षम हैं। करमन को चोट के कारण पिछली बार टीम में जगह नहीं मिली थी। यह उसके पास अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। ’’

मार्च 2020 में दुबई में हुए एशिया/ओसियाना ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत ने पहली बार विश्व ग्रुप प्ले आफ के लिए क्वालीफाई किया। लातविया को अपने ग्रुप में अमेरिका के खिलाफ 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

उप्पल ने कहा, ‘‘यह टीम के लिए बड़ा मौका है क्योंकि हमने पहले कभी यहां जगह नहीं बनाई है। हम सभी इस मुकाबले को लेकर उत्सुक हैं, सानिया भी बेताब होंगी। यह भारत में महिला टेनिस का आधार स्तंभ होगा। हम दबाव डालेंगे और इससे बड़ी से बड़ी टीमें भी ध्वस्त हो सकती हैं। ’’

भारत के लिए यह मुकाबला काफी कड़ा होगा क्योंकि उम्मीद है कि लातविया की चुनौती की अगुआई पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन और दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको करेंगी जबकि अमेरिकी ओपन 2018 के सेमीफाइनल में पहुंची दुनिया की 56वें नंबर की अनास्तासिजा सेवास्तोवा उनका साथ देंगी। फरवरी 2018 में सेवास्तोवा की विश्व रैंकिंग 11 थी।

उप्पल ने कहा कि वह अपनी खिलाड़ियों से सिर्फ इतना चाहते हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम सफल रहते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता, अगर नहीं तो फिर हमें अनुभव मिलेगा। हम जीतना चाहते हैं लेकिन अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो भारत मे महिला टेनिस को मदद मिलेगी। इससे मुझे खुशी होगी।’’

विश्व ग्रुप प्ले आफ को इससे पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था। इस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस महामारी के कारण दो बार स्थगित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!