लाइव न्यूज़ :

भारत 2010 के बाद पहली बार थामस कप के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: October 13, 2021 12:06 IST

Open in App

आरहस (डेनमार्क), 13 अक्टूबर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ताहिती को 5-0 से करारी शिकस्त देकर 2010 के बाद पहली बार थामस कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने दूसरे मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले उसने रविवार को नीदरलैंड को इसी अंतर से हराया था।

ताहिती पर जीत से भारत का ग्रुप सी में शीर्ष दो में स्थान पक्का हो गया। उसका अगला मुकाबला चीन से होगा।

बी साई प्रणीत ने शुरूआती एकल में लुइस ब्यूबोइस पर केवल 23 मिनट में 21-5, 21-6 से जीत दर्ज की। इसके बाद समीर वर्मा ने रेमी रॉसी 21-12, 21-12 से हराकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। यह मैच 41 मिनट तक चला।

किरण जॉर्ज ने तीसरे पुरुष एकल में इलायस मौब्लांक को केवल 15 मिनट में 21-4 21-2 से करारी शिकस्त देकर भारत को अजेय बढ़त दिलायी।

युगल मुकाबलों में कृष्ण प्रसाद और विष्णु वर्धन की जोड़ी ने 21 मिनट में 21-8, 21-7 से जीत हासिल की जबकि दिन के अंतिम मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मौब्लांक और हीवा यवोनेट को 21-5, 21-3 से हराया।

भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले 2010 में थामस कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी जहां उसे इंडोनेशिया से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय महिला टीम भी मंगलवार को स्कॉटलैंड को 3-1 से हराकर उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!