लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2018: 67 साल पहले जीते थे सर्वाधिक गोल्ड मेडल, जानिए भारत के प्रदर्शन से जुड़ी 10 रोचक बातें

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 18, 2018 13:40 IST

Asian Games 2018: पिछले एशियन गेम्स में 11 गोल्ड जीतने वाले भारत की नजरें इस बार के एशियाई खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर हैं

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: एशियन गेम्स के 18वें संस्करण का आयोजन इंडोनेशिया के दो शहरों जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक किया जा रहा है। भारत की नजरें इन खेलों में 67 साल पहले पहले एशियाई खेलों के दौरान जीते गए 15 गोल्ड के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने पर होंगी। पहले एशियाई खेलों का आयोजन 1951 में नई दिल्ली में हुआ था। 

एशियन गेम्स 2018 और इन खेलों में भारत के प्रदर्शन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

एशियन गेम्स 2018 में भारतीय दलकुल एथलीट: 572 (312 पुरुष, 260 महिला खिलाड़ी)कुल दल: 804 (232 कोच, सपोर्ट स्टाफ, अधिकारी)

एशियन गेम्स 2018 में भारतीय ध्वजवाहक: नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रोअर)

एशियन गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 15 गोल्ड मेडल, 1951 दिल्ली एशियन गेम्स 

भारत ने 1951 दिल्ली एशियन गेम्स में जीते सबसे ज्यादा 15 गोल्ड (भारत ने इन खेलों में 15 गोल्ड, 16 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज मेडल जीते।)

कुल मेडल के लिहाज से भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 65 मेडल, 2010 ग्वांझू एशियन गेम्स 

भारत ने 2010 में चीन के ग्वांझू में हुए एशियन गेम्स में कुल मेडल की संख्या के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 65 मेडल जीते, जिनमें 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 

पदक तालिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: दूसरा स्थान, 1951 दिल्ली एशियन गेम्स

पदक तालिका में सबसे खराब प्रदर्शन: 11वां स्थान 1990 एशियन गेम्स, नौवां स्थान 1998 एशियन गेम्स

एशियन गेम्स में भारत के लिए सबसे कामयाब खेल: एथलेटिक्स-72 गोल्ड मेडल

भारत ने अब तक एशियन गेम्स में जीते कुल 139 गोल्ड में से 72 एथलेटिक्स में जीते हैं। इसके बाद रेसलिंग और कबड्डी से 9-9 गोल्ड मिले हैं।

भारत ने अब तक बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग में कभी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल नहीं जीता है।

अब तक सिर्फ सात देशों ने सिर्फ सभी एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है, जिनमें भारत के साथ, इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस श्रीलंका, सिंगापुर, थाईलैंड शामिल हैं।

टॅग्स :एशियन गेम्सनीरज चोपड़ासाइना नेहवालपी वी सिंधूहिमा दास
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!