लाइव न्यूज़ :

मैं जडेजा को हमेशा अपनी टीम में रखता : अश्विन के अभी तक नहीं खेलने पर बोले मोईन अली

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:26 IST

Open in App

आर अश्विन के पहले तीन टेस्ट में बाहर रहने से मोईन अली थोड़े हैरान हैं लेकिन इंग्लैंड के इस आफ स्पिनर ने कहा कि अगर भारत एक ही विशेषज्ञ स्पिनर को लेकर उतरने की रणनीति पर कायम रहता है तो उनकी भी पसंद रविंद्र जडेजा ही होते । जडेजा को बल्लेबाजी की वजह से अश्विन पर तरजीह दी गई लेकिन ओवल पर गुरूवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में टीम में बदलाव हो सकता है। मोईन ने चौथे टेस्ट से पहले कहा ,‘‘ अश्विन के अभी तक नहीं खेलने से थोड़ा हैरान हूं । लेकिन मेरा मानना है कि जडेजा अद्भुत क्रिकेटर है और दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जडेजा को हमेशा अपनी टीम में रखता । मुझे लगता है कि लाडर्स में जीतने के बाद भारत ने चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरने की रणनीति अपनाई और जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया । मुझे यकीन है कि अगले टेस्ट में अश्विन के नाम पर विचार किया जायेगा ।’’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2017 में ओवल पर हैट्रिक लगाने वाले मोईन ने कहा ,‘‘ मैं दोबारा हैट्रिक की उम्मीद नहीं कर रहा लेकिन उम्मीद है कि पिच से स्पिन को मदद मिलेगी । यह बल्लेबाजी के लिये अच्छी विकेट है और आखिरी चरण में स्पिनरों की मददगार होगी ।’’ लाडर्स टेस्ट के जरिये दो साल बाद टेस्ट टीम में लौटे मोईन को नहीं लगता कि उनकी जगह टीम में पक्की हुई है लेकिन उन्होंने कहा कि उपकप्तानी मिलना सम्मान की बात है ।। उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के लिये किसी भी प्रारूप में कप्तानी या उपकप्तानी करना बड़ा सम्मान है और मैं काफी रोमांचित हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसर जडेजा की गेंद और चौके-छक्के की बारिश, नेट पर वैभव सूर्यवंशी ने कूटा, वीडियो

क्रिकेट2008 के बाद 2026?, 18 साल बाद लौटे सर 'जडेजा'?, सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिखे रवींद्र जडेजा, वीडियो

क्रिकेटBCCI New Central Contracts List Out: 30 खिलाड़ियों की सूची?, बीसीसीआई ने ROKO को किया डिमोट, इस लिस्ट में डाला

क्रिकेटटी20 से बाहर शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में 0 पर आउट, सौराष्ट्र 172 और पंजाब की टीम 139 पर ढेर

क्रिकेट5 मैच में केवल 1 विकेट?, टीम में क्या कर रहे रविंद्र जडेजा?, मोहम्मद सिराज बोले- टेंशन ना लें, सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने के लिए केवल एक विकेट की जरूरत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!