हॉकी स्टार नमिता टोप्पो एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:55 IST2020-12-27T20:55:04+5:302020-12-27T20:55:04+5:30

Hockey star Namita Toppo conferred with Eklavya Award | हॉकी स्टार नमिता टोप्पो एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित

हॉकी स्टार नमिता टोप्पो एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित

भुवनेश्वर, 27 दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी नमिता टोप्पो को खेल के प्रति उनके योगदान के लिए रविवार को प्रतिष्ठित ‘एकलव्य’ पुरस्कार से नवाजा गया।

नमिता को एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2020 के बीच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कोविड-19 पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए नमिता को यहां एक सामान्य कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और पांच लाख रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया।

भारोत्तोलक स्नेहा सोरेन और बैडमिंटन खिलाड़ी रुतापर्णा पांडा को भी प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hockey star Namita Toppo conferred with Eklavya Award

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे