लाइव न्यूज़ :

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के थे हिस्सा, दागे थे इतने गोल

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2021 14:11 IST

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह ने गुरुवार को संन्यास का ऐलान किया। वे 13 सालों से भारतीय टीम के लिए खेल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरुपिंदर पाल सिंह ने संन्यास गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से संन्यास का ऐलान किया।रुपिंदर पाल ने अपने 13 साल के लंबे करियर में भारत के लिए 223 मैच खेले। टोक्यो ओलंपिक में रुपिंदर ने तीन अहम गोल दागे, ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी किया था गोल।

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वे हाल में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। रुपिंदर ने अपने 13 साल के लंबे करियर में भारत के लिए 223 मैच खेले। बतौर बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर उनका खेल बेहद चर्चित रहा।

30 साल के रुपिंदर पाल सिंह ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'हलो, मैं आप सभी से एक अहम घोषणा साझा करना चाहता हूं। पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ रहे। टोक्यो में अपनी टीम के साथ पोडियम पर खड़े होने के अनुभव को मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकूंगा।’ 

इसके साथ ही उन्होंने एक पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने खेल के अपने सफरनामे और अनुभव को लिखा है।

रुपिंदर ने लिखा, 'मेरा मानना ​​​​है कि यह मेरे लिए युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए रास्ता बनाने का समय है ताकि वे हर उस महान आनंद का अनुभव कर सकें जो मैंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पिछले 13 वर्षों में महसूस किया है। मुझे 223 मैचों में भारत की जर्सी पहनने का सम्मान मिला है और इनमें से हर मैच खास हैं क्योंकि मुझे इस महान खेल से प्रेम करने वाले देश के लिए खेलने का सौभाग्य मिला।'

रुपिंदर ने टोक्यो ओलंपिक में दागे तीन अहम गोल

रूपिंदर पाल सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए खेलते हुए तीन गोल दागे। इसमें तीसरे स्थान के लिए जर्मनी के खिलाफ हुए मैच में पेनल्टी स्ट्रोक पर किया गया गोल भी शामिल है। इसकी बदौलत भारत को ब्रॉन्ज मेडल जीतने में मदद मिली।

बता दें कि टोक्यो में प्रदर्शन के लिए रूपिंदर और टीम के साथी गुरजंत सिंह को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की ओर से हॉकी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित एक समारोह में 5-5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने में इस बार कामयाब रही थी।

टॅग्स :हॉकी इंडियाटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!

अन्य खेलदिल्ली में पोलो इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे मशहूर कवि कुमार विश्वास