हॉकी इंडिया ने पूर्व अंपायर अनुपमा के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: April 18, 2021 05:47 PM2021-04-18T17:47:01+5:302021-04-18T17:47:01+5:30

Hockey India mourns the death of former umpire Anupama | हॉकी इंडिया ने पूर्व अंपायर अनुपमा के निधन पर शोक व्यक्त किया

हॉकी इंडिया ने पूर्व अंपायर अनुपमा के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल हॉकी इंडिया ने रविवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनुपमा पंचीमांडा के निधन पर शोक व्यक्त किया जिनकी कोविड-19 संबंधित परेशानियों के चलते बुधवार को मौत हो गई।

अनुपमा ने कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की जिसमें सांटियागो में 2005 बीडीओ जूनियर विश्व कप (महिला), नयी दिल्ली में 2013 में हीरो हॉकी विश्व लीग राउंड-2 और कुआलालुम्पुर में 2013 महिला एशिया कप शामिल हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने अनुपमा के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आज सुबह हम बहुत ही बुरी खबर से साथ उठे, बेंगलुरू में अनुपमा पंचीमांडा के निधन की खबर मिली। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह भारत की पहली कुछ महिला अंपायरों में से एक थीं जिन्होंने बहुत प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की थी। हम, हॉकी इंडिया उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hockey India mourns the death of former umpire Anupama

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे