लाइव न्यूज़ :

एशिया के एथलीट के लिए ओलंपिक क्वालिफिकेशन हासिल करना आसान नहीं: स्वप्ना बर्मन

By भाषा | Updated: September 13, 2019 21:32 IST

महिलाओं के हेप्टाथलन में क्वालिफिकेशन के लिए 6420 अंक हासिल करने है जो रियो ओलंपिक के क्वालिफिकेशन स्तर से 220 अधिक है। स्वप्ना का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 6026 रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वप्ना एशियाई खेलों में हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय है।स्वप्ना ने कहा टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हेप्टाथलन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन ने शुक्रवार को कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी, लेकिन क्वालिफिकेशन स्तर तक पहुंचना कठिन होगा। स्वप्ना एशियाई खेलों में हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय है।

उन्होंने कहा, ‘‘हर खिलाड़ी की तरह मेरा सपना भी ओलंपिक खेलना है। मुझे नहीं पता कि मैं ऐसा कर सकूंगा कि नहीं, लेकिन मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सभी सात स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’’

महिलाओं के हेप्टाथलन में क्वालिफिकेशन के लिए 6420 अंक हासिल करने है जो रियो ओलंपिक के क्वालिफिकेशन स्तर से 220 अधिक है। स्वप्ना का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 6026 रहा है।

स्वप्ना ने कहा, ‘‘इस बार क्वालिफिकेशन का स्तर काफी ऊंचा है। एशिया के एथलीट इसे हासिल नहीं कर सकेंगे।’’ चोट के कारण अप्रैल से ट्रैक से दूर रही स्वप्ना जनवरी में वापसी करेगी। आगामी विश्व चैंपियनशिप के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई और विश्व स्तर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में काफी फर्क है लेकिन मुझे लगता है कि विश्व चैम्पियनशिप में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।’’

टॅग्स :एथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!