लाइव न्यूज़ :

आरसीबी से जुड़े हसारंगा, मुख्य कोच पद से हटे कैटिच

By भाषा | Updated: August 21, 2021 17:15 IST

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा को अपनी टीम में शामिल किया जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अपनी टीम को टी20 श्रृंखला में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। इस तरह आरसीबी ने भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुनने के सिलसिले को कायम रखा। दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 गेंदबाज हसारंगा के अलावा आरसीबी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुशमंत चामीरा को भी चुना जो ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स की जगह लेंगे। हसांरगा को एडम जम्पा के स्थान पर शामिल किया गया। बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को न्यूजीलैंड के फिन एलेन के स्थान पर टीम में लिया गया। फ्रेंचाइजी ने यह भी सूचित किया कि उनके मुख्य कोच साइमन कैटिच ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ से अपने पद से हटने का फैसला किया जिससे क्रिकेट निदेशक माइक हेसन टीम के मुख्य कोच की भी जिम्मेदारी निभायेंगे। भारतीय खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और टीम प्रबंधन 21 अगस्त को बेंगलुरू में इकट्ठा होगा जिसके बाद टीम सात दिन के पृथकवास में रहेगी। इस दौरान उनकी तीन दिन कोविड-19 जांच भी की जायेगी। टीम इसके बाद विशेष विमान से 29 अगस्त को बेंगलुरू से रवाना होगी। अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और स्टाफ 29 अगस्त के बाद संयुक्त अरब अमीरात में इकट्ठा होना शुरू होंगे, जहां पर भी छह दिन का पृथकवास होगा। हेसन ने कहा, ‘‘हमने परिस्थितियों के हिसाब से टीम में कुछ बदलाव किये हैं। वानिंदु हसारंगा, टिम डेविड और दुशमंत चामीरा को शामिल करने के लिये ‘रिप्लेसमेंट विंडो’ से बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता था क्योंकि हमारा लक्ष्य उसी लय को जारी रखना है जो साल के शुरू में हमारे प्रदर्शन से आरंभ हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटRCB vs SRH: ईशान किशन ने खेली रिकॉर्ड तोड़ पारी, बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!