लाइव न्यूज़ :

हसन के चार विकेट, बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 148 रन पर समेटा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 15:52 IST

Open in App

ढाका, 22 जनवरी (एपी) ऑफ स्पिनर मेहदी हसन के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (25 रन देकर चार विकेट) से बांग्लादेश ने शुक्रवार को दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 148 रन पर समेट दिया।

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर (15 रन देकर दो विकेट) और बायें हाथ के स्पिनर शाकिबुल हसन (30 रन देकर दो विकेट) ने दो दो विकेट हासिल किये।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन रोवमैन पॉवेल को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी टिककर नहीं खेल पाया। पॉवेल शीर्ष स्कोरर रहे, उन्होंने 66 गेंद में दो चौके और एक छक्के से 41 रन बनाये।

बांग्लादेश ने पहला मैच छह विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी हुई है। तीसरा और अंतिम मैच सोमवार को खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!