लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार का फरमान- 'राज्य के एथलीट कमाई का एक तिहाई हिस्सा सरकार को दें', छिड़ा विवाद

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2018 13:59 IST

हरियाणा सरकार की ओर से इस बारे में नोटिस 30 अप्रैल, 2018 को जारी किया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून: हरियाणा सरकार के राज्य के खिलाड़ियों की कमाई का एक-तिहाई हिस्सा हरियाण राज्य खेल परिषद (स्पोर्ट्स काउंसिल) में जमा कराने का हालिया फरमान विवादों में घिरता दिख रहा है। महिला रेसलर बबीता फोगाट ने भी बीजेपी सरकार के इस फैसले की आलोचना करते विरोध जताया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बबीता फोगाट ने कहा,   'क्या सरकार को अहसास है कि एक खिलाड़ी कितनी मेहनत करता है। वे कमाई का एक तिहाई हिस्सा कैसे मांग सकते हैं? मैं इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करती हूं। सरकार को कम से कम इस बारे में हमसे चर्चा करनी चाहिए थी।'

पहलवान सुशील कुमार ने भी सरकार को इस फैसले पर दोबारा सोचने को कहा है। सुशील कुमार ने कहा है कि उन्होंने दुनिया के किसी भी हिस्से में ऐसे आदेश नहीं सुने हैं। (और पढ़ें- कम विकेट लेकर भी भारतीय अंडर-19 टीम में कैसे चुने गए अर्जुन तेंदुलकर? चयनकर्ताओं ने दिया ये जवाब)

हरियाणा सरकार का विवादित फरमान

दरअसल, हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने हाल में एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि राज्य के हर एथलीट को अपनी कमाई का एक तिहाई हिस्सा सरकार के पास जमा कराना होगा। इसमें पेशेवर खेल सहित विज्ञापन से होने वाली कमाई भी शामिल है।

हरियाणा सरकार की ओर से इस बारे में नोटिस 30 अप्रैल, 2018 को जारी किया गया था। सरकार के अनुसार इन पैसों का इस्तेमाल राज्य में खेल के विकास के लिए किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार जो एथलीट राज्य सरकार के किसी विभाग में नियुक्त हैं, उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी और उन्हें इस टूर्नामेंट्स से होनी वाली कमाई का एक तिहाई जमा कराना होगा। 

बता दें कुछ दिनों पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रस्तावित ईनामी राशि हरियाणा सरकार द्वारा कम किए जाने के विवाद ने भी तूल पकड़ा था।(और पढ़ें- FIFA World Cup: इस गेम में खास तरह की गेंद होती है इस्तेमाल, जानिए 88 साल में क्या-क्या हुए बदलाव)

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरसुशील कुमारबबिता फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!