लाइव न्यूज़ :

हरमिलन बैंस, ऐश्वर्या ने राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दोहरा खिताब जीता

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:09 IST

Open in App

वारंगल, 18 सितंबर पंजाब की हरमिलन कौर बैंस ने यहां जारी 60वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 800 मीटर दौड़ में शीर्ष पर रहते हुए टूर्नामेंट का अपना दूसरा खिताब जीता। वह इससे पहले 1500 मीटर में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 

हरमिलन इस साल लगातार चौथी बार (800 मीटर) दिल्ली की केएम चंदा को पछाड़ने में सफर रही। इस 23 साल की खिलाड़ी ने इससे पहले जून में पटियाला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में भी 800 और 1500 मीटर का खिताब अपने नाम किया था।

रेलवे बी के ऐश्वर्या ने भी त्रिकूद में स्वर्ण पदक हासिल किया, जो 24 घंटे के अंदर उनका दूसरा शीर्ष स्थान है। वह इससे पहले महिलाओं की ऊंची कूद में भी शीर्ष स्थान पर रहीं थी।

खास बात यह है कि उन्होंने इन दोनों स्पर्धाओं को इस साल भारतीय खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपने नाम किया। उन्होंने शुक्रवार को ऊंची कूद में 6.52 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण जीता था। शनिवार को उन्होंने त्रिकूद में रेणु ग्रेवाल (13.51 मीटर) को चार सेमी से पछाड़ कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सेना के एथलीटों ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ और 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धाओं में शीर्ष तीन खिताब अपने नाम किये। इससे पहले शुक्रवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी उन्होंने शीर्ष तीन स्थान हासिल किया था।

मोहम्मद अफजल ने 800 मीटर फाइनल में अंकेश चौधरी और कृष्ण कुमार से आगे निकल स्वर्ण पदक हासिल किया।

सेना के ’पोल वाल्ट’ एथलीट एस शिवा ने अपने ही मीट रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने अक्टूबर 2019 में रांची में 5.10 मीटर के प्रदर्शन में सुधार करते हुए 5.12 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता में कर्नाटक के खिलाड़ियों ने 46 अंकों के अंतर से शीर्ष स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराष्ट्रीय नवोन्मेष और विकास की चुनौतियां

भारतनितिन नबीन की सफलता की अनकही कहानी

विश्वNew Year Eve 2026: इन देशों में शानदार तरीके से मनाया जाता है नए साल जश्न, जमकर होती है आतिशबाजी

क्रिकेटश्रीलंका को 25 बार हराया?, किसी टीम द्वारा प्रतिद्वंदी के विरुद्ध सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेटINDW vs SLW, 5th T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 5-0 से जीती श्रृंखला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!