लाइव न्यूज़ :

हरमनप्रीत, गुरजीत, श्रीजेश, सविता एफआईएच वार्षिक पुरस्कारों के लिए नामांकित

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:58 IST

Open in App

तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और गुरजीत कौर को सोमवार को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष और महिला वर्ग) पुरस्कार के लिए नामांकित किया गयाभारतीय खिलाड़ी लगभग सभी श्रेणियों में जगह बनाने में सफल रहे जहां पीआर श्रीजेश पुरूष वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बनने की दौड़ में शामिल हैं तो वहीं महिला वर्ग में सविता पूनिया को इस खिताब के लिए नामांकन मिला है।भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड और महिला टीम के उनके समकक्ष शोर्ड मारिन पुरुषों और महिलाओं के लिए एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए नामांकित हैं।हरमनप्रीत ने तोक्यो ओलंपिक में अपनी ड्रैग-फ्लिक से आठ मैचों में छह गोल किए थे, जिससे भारतीय पुरुष टीम को एतिहासिक कांस्य पदक दिलाने में मदद मिली। टीम ने इस पदक के साथ 41 साल के सूखे को खत्म किया था।गुरजीत उस भारतीय महिला टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य थी जो ओलंपिक कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में ब्रिटेन से हार गयी थी। टीम हालांकि पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। पंजाब की 25 साल की इस खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलायी थी।गुरजीत के अलावा एफआईएच साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार की दौड़ में अर्जेंटीना की अगस्टिना अल्बर्टारियो और अगस्टिना गोरजेलेनी के साथ नीदरलैंड की ईवा डी गोएडे, फ्रेडरिक मटला और मारिया वर्चुर शामिल हैं।पुरुषों के वर्ग में हरमनप्रीत के अलावा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेल्जियम के आर्थर वैन डोरेन और अलेक्जेंडर हेंड्रिकक्स तथा रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के जेक वेटन, अरन जालेव्स्की और टिम ब्रांड के नाम हैं।साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर के पुरस्कार के लिए श्रीजेश को बेल्जियम के विन्सेंट वनास्च और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्टर से टक्कर मिलेगी। महिलओं में सविता के साथ इस खिताब की दौड़ में ब्रिटेन की मैडी हिंच और अर्जेंटीना की बेलेन सुसी का नाम शामिल हैं।भारत की शर्मिला देवी को फियोना क्रैकल्स (ग्रेट ब्रिटेन) और वेलेंटीना रापोसो (अर्जेंटीना) के साथ महिलाओं के लिए एफआईएच साल की उभरती हुए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जबकि विवेक प्रसाद को मुस्तफा कासिम (दक्षिण अफ्रीका) और सीन फाइंडले (न्यूजीलैंड) के साथ पुरुष वर्ग में नामित किया गया है।साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच के लिए रीड के साथ शेन मैकलियोड (बेल्जियम) और कॉलिन बैच (ऑस्ट्रेलिया) को नामंकन मिला है, जबकि शोर्ड मारिन को एलिसन अन्नान (नीदरलैंड) और मार्क हैगर (ग्रेट ब्रिटेन) के साथ उनकी संबंधित महिला टीमों के प्रभारी की भूमिका के लिए नामांकित किया गया है।एफआईएच से जारी विज्ञप्ति में कहा कि खिलाड़ी, कोच, मीडिया और प्रशंसक सोमवार (23 अगस्त) से 15 सितंबर तक संबंधित महिला और पुरुष खिलाड़ी, गोलकीपर, उभरते हुए खिलाड़ी और साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की श्रेणियों में नामांकित लोगों के लिए मतदान कर सकते हैं।इस मतदान में राष्ट्रीय संघों के मतों का हिस्सा 50 प्रतिशत का होगा जबकि मीडिया के मतों और प्रशंसकों/खिलाड़ियों के मतों का हिस्सा 25-25 प्रतिशत होगा।विजेताओं की घोषणा अगले महीने या अक्टूबर की शुरूआत में होगी।कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में यह पुरस्कार नहीं दिये गये थे। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन जनवरी 2020 से तोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन के आधार पर किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!