लाइव न्यूज़ :

कंधे में मामूली चोट के कारण हार्दिक पंड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे: जयवर्धने

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:26 IST

Open in App

चेन्नई, 19 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के हरफनमौला हार्दिक पंड्या के इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के शुरुआती तीन मैचों में गेंदबाजी नहीं करने पर मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने सोमवार को बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय मैच में उनके कंधा मामूली रूप से चोटिल हो गया था।

श्रीलंका के इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस सत्र में उनकी गेंदबाजी देखने का इंतजार कर रहे है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय में शायद उन्हें मामूली चोट लगी थी, वह चोट से उबर रहे है।

उन्होंने हालांकि उम्मीद जतायी कि हार्दिक जल्द ही गेंदबाजी करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उन्हें लेकर अभी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि वह गेंदबाजी को लेकर सहज रहे। उम्मीद है अगले कुछ सप्ताह में वह गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे।’’

उन्होंने ने कहा, ‘‘ ऐसा नहीं है कि हम जानबूझ कर उनसे गेंदबाजी नहीं करा रहे है। जैसे ही वह चोट से उबर जाऐंगे और सहज महसूस करेंगे वह गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे।’’

बड़ौदा के 27 साल के इस खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेविड वार्नर और अब्दुल समद को रन आउट कर टीम में 13 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी।

जयवर्धने ने कहा, ‘‘हम हार्दिक से बाउंड्री के पास क्षेत्ररक्षण करना चाहते है क्याकिं उनका थ्रो काफी तेज होता है और वह शानदार कैच पकड़ते है लेकिन कंधे की चोट के कारण हम उनसे 30 गज के घेरे में क्षेत्ररक्षण करते है।’’

आईपीएल के मौजूदा सत्र में यहां के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का दबदबा रहा लेकिन जयवर्धने ने कहा कि यहां की पिच पर खेलना असंभव नहीं है लेकिन यह धीमी है।

अब तक यहां खेले गये छह मैचों सिर्फ तीन बार टीमों ने 150 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया जबकि पांच मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की।

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला हालांकि अधिक स्कोर वाला रहा था जिसमें विराट कोहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 204 रन बनाने के बाद 38 रन से जीत दर्ज की थी।

जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ यह बल्लेबाजी के लिए असंभव विकेट नहीं है। यह अच्छी और प्रतिस्पर्धी पिच है। किसी भी टीम या बल्लेबाज के लिए परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना अहम होता है। इस मामले में हम अपनी योजना पर खरे उतरे है, यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!