लाइव न्यूज़ :

जिमनास्ट प्रणति को मिला एशियाई कोटा, तोक्यो ओलंपिक में लेंगी भाग

By भाषा | Updated: May 1, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई एशियाई कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने वाली भारत जिमनास्ट प्रणति नायक ने तोक्यो ओलंपिक के लिए महाद्वीपीय कोटा के माध्यम से क्वालीफाई कर लिया है।

पश्चिम बंगाल की 26 साल की यह जिमनास्ट एशियाई कोटे से रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में श्रीलंका की एलपिटिया बैडल्गे डोना मिल्खा गे के बाद दूसरे स्थान पर है और कोविड-19 महामारी के कारण चीन में 29 मई से एक जून तक प्रस्तावित नौवीं सीनियर एशियन चैंपियनशिप के रद्द होने के बाद वह ओलंपिक टिकट की पात्र बन गयी।

प्रणति ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मैं 2019 विश्व चैम्पियनशिप के दौरान क्वालीफाइंग स्कोर हासिल करने मे असफल रहने के बाद काफी निराश थी। महामारी के कारण प्रतियोगिताओं के रद्द होने के कारण मैंने कभी नहीं सोचा था कि ओलंपिक में जाने का मेरा सपना साकार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब एशियाई या विश्व निकाय से इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रही हूं।’’

प्रणति से जब पूछा गया कि वह अभी टारगेट ओलंपिक स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं 2018 खेलों तक डेढ़ साल तक इसका हिस्सा थी। अब मैंने क्वालीफाई कर लिया है तो उम्मीद है फिर से योजना का हिस्सा बनूंगी। मैं अगले कुछ महीने में कड़ी मेहनत कर के ओलंपिक में अच्छा करना चाहती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!