लाइव न्यूज़ :

ग्रैंड स्विस शतरंज: हरिका ने पेहट्ज से ड्रॉ खेला, संयुक्त तीसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:51 IST

Open in App

रीगा (लात्विया), सात नवंबर भारत की दिग्गज शतरंज खिलाड़ी डी हरिका 10वें दौर में अपने से कम रैंकिंग वाली जर्मनी की एलिजाबेथ पेहट्ज को हराने में नाकाम रही और यहां फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गई।

हरिका और पेहट्ज 31 चाल के बाद बाजी को ड्रॉ कराने पर राजी हो गईं। टूर्नामेंट में अब जब सिर्फ एक दौर का खेल बाकी है तब दोनों खिलाड़ियों के समान 6.5 अंक हैं।

चीन की लेई तिंगजी ने शीर्ष वरीय मारिया मुजिचुक के खिलाफ ड्रॉ खेलकर पहले महिला ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट में अपना शीर्ष स्थान तय कर लिया है। तिंगजी के 8.5 अंक हैं।

तिंगजी की हमवतन झू यिनेर सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि पांच खिलाड़ी संभावित 10 में से 6.5 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

अन्य भारतीयों में वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख ने क्रमश: नतालिया बुक्सा और जेसी निक्की को हराकर जीत दर्ज की।

वंतिका के 10वें दौर के बाद छह जबकि दिव्या के चार अंक हैं।

इस बीच आर वैशाली और पदमिनी राउत को क्रमश: एंटोनेटा स्टीफानोवा और एलिना डेनियलियान के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

ओपन वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों में युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और अनुभवी सूर्य शेखर गांगुली ही जीत दर्ज कर पाए।

कुछ दौर के बाद शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे के शशिकिरण को रूस के आंद्रे एसिपेंको के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे वे छह अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए। उनके हमवतन भारतीय निहाल सरीन और पी हरिकृष्णा भी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

पंद्रह साल के डी गुकेश ने अपने से कहीं अधिक उम्र के 55 साल के अनुभवी किरिल जॉर्जीव को हराया। अंतिम दौर में उनका सामना हमवतन ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा से होगा। इन दोनों के 4.5 अंक हैं।

अलिरजा फिरोजा ने शुक्रवार को फाबियानो कारूआना के खिलाफ शिकस्त से उबरते हुए डेविड हावेल को हराया। इस जीत से अलिरजा ने 7.5 अंक के साथ आधे अंक की बढ़त बना ली है। कारूआना और ग्रिगोरी ओपारिन सात अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट में 10 पुरुष और पांच महिला भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!