लाइव न्यूज़ :

सरकार अगले साल जनवरी में लांच करेगी फिटनेस एप : खेल सचिव मित्तल

By भाषा | Updated: November 21, 2020 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर खेल सचिव रवि मित्तल ने शनिवार को कहा कि सरकार अगले साल जनवरी में एक ऐसा ऐप लाने की योजना बना रही है जिससे लोगों को अपने फिटनेस स्तर को जांचने और सुधार करने में मदद मिलेगी।

मित्तल ने ‘एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन’ की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘हम अगले साल एक फिट इंडिया एप लाने की योजना बना रहे हैं, यह किसी अन्य स्वास्थ्य एप की तरह ही होगा लेकिन मुख्य चीज होगी कि इसमें हर कोई अपनी फिटनेस का आकलन कर पायेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जनवरी में किसी समय इस एप को लांच करेंगे। मैं इस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों से अनुरोध करूंगा कि वे इस एप पर आयें और अपनी फिटनेस चेक करें। अगर आप प्रत्येक महीने अपनी फिटनेस की जांच करोगे तो इससे आपकी फिटनेस सुधरेगी। ’’

एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में दुनिया के शीर्ष धावक भाग लेंगे जिसमें गत चैम्पियन इथोपिया के एंडामलाक बेलिहू और सेहे गेमेचू शामिल हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान आयोजित होने वाली यह भारत की पहली वैश्विक खेल प्रतियोगिता होगी।

मित्तल ने प्रतियोगिता को शुभकामनायें देते हुए कहा, ‘‘इस तरह की प्रतियोगितायें हमें यह समझने में मदद करेंगी कि चीजें धीरे धीरे सामान्य हो रही हैं, अगर हमें ओलंपिक में पदक जीतने हैं तो हमें खुद को बदलना होगा, कोविड-19 के लिये हम कितने लंबे समय तक खुद को रोक सकते हैं। इसलिये इस तरह की प्रतियोगितायें हमारे दिमाग को मजबूत करने में मदद करेंगी। ’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा, ‘‘भारत में यह पहली प्रतियोगिता हो रही है। खिलाड़ी अच्छा करने को बेताब हैं क्योंकि वे सिर्फ ट्रेनिंग नहीं करते रह सकते, उन्हें प्रतिस्पर्धा भी करनी होती है। इसलिये यह शुरूआत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!