लाइव न्यूज़ :

गोल्डन बूट के दावेदार रॉय कृष्णा की नजरें आईएसएल खिताब पर

By भाषा | Updated: March 12, 2021 18:00 IST

Open in App

मडगांव, 12 मार्च फिजी के फुटबॉल खिलाड़ी रॉय कृष्णा पिछले साल इंडियन सुपर लीग के अपने पहले सत्र में चोट के कारण गोल्डन बूट खिताब जीतने से चूक गये थे लेकिन शनिवार को मुंबई एफसी के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल में उनके पास इस सपने को मौजूदा सत्र में पूरा करने का समय होगा।

एटीके मोहन बागान के रॉय कृष्णा ने मौजूदा सत्र में 14 गोल किये है और वह मुंबई सिटी एफसी के इगोर एंगुलो के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। रॉय कृष्णा को यह खिताब जीतने के लिए फाइनल में स्पेन के एंगुलो से ज्यादा गोल करना होगा क्योंकि उन्होंने सत्र में मैदान पर अधिक समय बिताया है।

कृष्णा ने कहा कि वह इसके लिए कोशिश करेंगे लेकिन उनके लिए टीम का चैम्पियन बनना ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने गोल्डन बूट के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए हालांकि पहले दिन से टीम ज्यादा जरूरी है। अगर मैं गोल्डन बूट जीतता हूं तो यह किसी बोनस (अतिरिक्त पुरस्कार) की तरह होगा लेकिन मैं टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ कर ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!